Breaking

शुक्रवार, 3 मार्च 2023

गैस सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि के खिलाफ आप महिला विंग का जोरदार प्रदर्शन:- पल्लवी मालवीया

प्रयागराज आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला जिला अध्यक्ष पल्लवी मालवीय के नेतृत्व में बढ़े हुए गैस सिलेंडर के दाम को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ जोरदार तरीके से पत्थर गिरजाघर धरना स्थल सिविल लाइन पर नारेबाजी की ।महिला जिला अध्यक्ष पल्लवी मालवीय ने कहा 2012-13 में नरेंद्र मोदी एवं स्मृति ईरानी और सभी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं जब ₹415 में सिलेंडर था तो सर पर सिलेंडर रखकर विरोध किया करते थे अब भारतीय जनता पार्टी के नेता से कौन पूछें की 1156 रुपए में सिलेंडर हो गया क्या गौतम अडानी आपके दामाद लगते हैं जो आप उनको दहेज में सब कुछ उठा कर दे रहे हो ₹50 आपने एकबरगी घरेलू सिलेंडर कमर्शियल 350 रू बढ़ा दिया। ऐ तानाशाही नहीं चलेगी बढ़े हुए गैस सिलेंडर के दाम वापस ले सरकार वहीं पल्लवी मालवीया ने यह भी कहा मोदी जी आए थे अपने आप को गंगा मैया का लाल बताने और बन गए गौतम अडानी के दलाल अगर मोदी जी ने गैस सिलेंडर के दाम वापस नहीं लिए तो मैं और मेरी नारी शक्ति ईट से ईट बजा देगी एवं जेल भरो आंदोलन करेंगी। कार्यक्रम में उपस्थित महिला जिलाध्यक्ष पल्लवी मालवीया, उर्मिला सिंह, गीता देवी, मित्रा कैथवास, रेणुका राय, स्वाति चौरसिया, प्रीति पाठक, अजमा प्रवीण, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्ताफ अहमद, जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव, नितिन सिंह पटेल, निखिल भारतीय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ मनीष द्विवेदी, देवेंद्र कुमार,अमन कुमार, मोहम्मद जैद, अरुण कुशवाहा, रविंद्र श्रीवास्तव, विजय कुमार यादव, महानंद मिश्रा,
गोलू सोनकर,विशाल सिंह यादव, रितेश सिंह, राहुल पटेल, इंद्रेश चंद्रा, ज्योति प्रकाश चौबे, अरुण बिंद, आलोक श्रीवास्तव,अर्पित साहू, विवेक जायसवाल, बसंत लाल बागी, रवि त्यागी, हरेंद्र प्रताप ठाकुर, सौरभ सिंह, अंजनी कुमार मिश्रा,लाल बहादुर पटेल, कमल किशोर मिश्रा, मोहम्मद रिजवान, शशि चंद्रा, रजत पाठक, आदि सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments