Breaking

सोमवार, 13 फ़रवरी 2023

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का मंडलीय त्रिवार्षिक अधिवेशन चुनाव संपन्न

शिक्षकों का मान सम्मान कभी कम नहीं होने देंगे: योगेश त्यागी

लखीमपुर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, लखनऊ मंडल इकाई का मंडलीय त्रिवार्षिक अधिवेशन/ चुनाव आज लखीमपुर खीरी में सियाराम मैरिज लॉन, गोला रोड, लखीमपुर-खीरी आयोजित किया गया।  मंडलीय त्रिवार्षिक अधिवेशन चुनाव में  प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र पाल और प्रदेश संयुक्त मंत्री एम. सिराजुद्दीन न्यूटन ने पर्यवेक्षक के रूप में भूमिका निभाई।

अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के शिक्षकों ने उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी है उसका वो पूर्ण रूप से पालन कर रहे हैं। आज प्रदेश के जूनियर विद्यालयों के शिक्षकों का मान सम्मान उनके कंधों पर है। उसको कभी भी वह कम नहीं होने देंगे। श्री योगेश त्यागी ने नवनिर्वाचित समस्त पदाधिकारियों पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
मंडल अध्यक्ष के रूप में राम प्रकाश त्रिवेदी (लखीमपुर) ने , मंडल उपाध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह (रायबरेली) , उपाध्यक्ष राजीव दुबे (लखीमपुर), उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह (हरदोई), उपाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा (हरदोई), उपाध्यक्ष शकील अहमद (हरदोई), उपाध्यक्ष संजीव कुमार श्रीवास्तव (लखनऊ), उपाध्यक्ष (महिला) रीना पटेल (हरदोई), उपाध्यक्ष रामजन्य सिंह (उन्नाव), उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार (लखीमपुर), महामंत्री पंकज अवस्थी (सीतापुर),  मंत्री अनिल शुक्ला (उन्नाव),  संयुक्त मंत्री सुमित कुमार दीक्षित (हरदोई), संयुक्त मंत्री रामबाबू सिंह (उन्नाव),  संयुक्त मंत्री सत्यदीप सिंह (लखीमपुर), संयुक्त मंत्री कुशल कुमार (लखीमपुर), संयुक्त मंत्री योगेंद्र त्रिवेदी (लखीमपुर),  संयुक्त मंत्री सुनील कुमार सिंह (हरदोई), कोषाध्यक्ष डॉo शिवसागर पाल (रायबरेली ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
मंडलीय चुनाव में मंडल के समस्त जिलाध्यक्ष ने हरदोई से सुनीता त्यागी, रायबरेली से समर बहादुर सिंह, उन्नाव से राघवेंद्र सिंह, सीतापुर के मनीष रस्तोगी एवम लखनऊ के डॉ प्रभाकांत मिश्र सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। लखीमपुर के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र ने आए हुए समस्त जनपदों के पदाधिकारियों का, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेजबान लखीमपुर कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष प्रताप श्रीवास्तव एवं प्रशांत वाजपेयी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments