गोरखपुर, 14 फरवरी, 2023: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा के लिये उत्तर रेलवे के पोखरायां स्टेशन पर 15 फरवरी, 2023 से 06 माह के लिये प्रायोगिक आधार पर 12103/12104 पुणे-लखनऊ जं.-पुणे, 16093/16094 चेन्नई-लखनऊ जं.-चेन्नई एवं 15065/15066 गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ियों का अस्थाई ठहराव निम्नवत् प्रदान किया गया है।
- पुणे से 14 फरवरी, 2023 से चलने वाली 12103 पुणे-लखनऊ जं. एक्सप्रेस पोखरायां स्टेशन पर 09.47 बजे पहुॅच कर 09.49 बजे छूटेगी।
- लखनऊ जं. से 15 फरवरी, 2023 से चलने वाली 12104 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस पोखरायां स्टेशन पर 18.58 बजे पहुॅच कर 19.00 बजे छूटेगी।
- चेन्नई से 14 फरवरी, 2023 से चलने वाली 16093 चेन्नई-लखनऊ जं. एक्सप्रेस पोखरायां स्टेशन पर 16.12 बजे पहुॅच कर 16.14 बजे छूटेगी।
- लखनऊ जं. से 16 फरवरी, 2023 से चलने वाली 16094 लखनऊ जं.-चेन्नई एक्सप्रेस पोखरायां स्टेशन पर 18.58 बजे पहुॅच कर 19.00 बजे छूटेगी।
- गोरखपुर से 16 फरवरी, 2023 से चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस पोखरायां स्टेशन पर 16.58 बजे पहुॅच कर 17.00 बजे छूटेगी।
- पनवेल से 14 फरवरी, 2023 से चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस पोखरायां स्टेशन पर 11.14 बजे पहुॅच कर 11.16 बजे छूटेगी। उक्त जानकारी पंकज कुमार सिंह, रेलवे मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में दी।
◆ स्पर्श सिन्हा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments