Breaking

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

पेंशनर्स ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया

 प्रयागराज अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति एवं यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में बड़ी संख्या में उपस्थित रेलवे पेंशनर्स व अन्य पेंशनर्स उत्तर मध्य रेलवे लोको कॉलोनी सिविल लाइंस प्रयागराज में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती उनकी आदम कद चित्र लगाकर फूल मालाओं से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने नमन किया तथा नेताजी अमर रहे ,तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ,जय हिंद, भारत माता की जय के नारों के साथ उनके जीवन आदर्शों पर चर्चाएं शुरू हुई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व शिक्षा अधिकारी हरि सिंह व विशिष्ट अतिथि के तौर पर कारगिल युद्ध विजेता सूबेदार श्यामसुंदर सिंह पटेल व राजेश श्रीवास्तव पूर्व महालेखाकार अधिकारी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता राजबली शर्मा ,संचालन योगेंद्र पांडे व संयोजन सरजीत सिंह ने किया इस अवसर पर लोगों ने चर्चा करते हुए कहा कि नेताजी का सारा जीवन देश को आजाद कराने व राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा नेता हो तो ऐसा हो
मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हरि सिंह ने कहा नेतृत्व के गुण भगवान सबको देते हैं लेकिन किसी किसी के अंदर यह गुण विकसित हो जाते हैं और वह नेता बनता है उन्हीं में से एक सुभाष चंद्र बोस थे जिनके अंदर नेता के सभी गुण व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना बचपन से ही थी लीडर के एक-एक अक्षर का मतलब बताया कि एल _ लर्नेड, ई _इफिशिएंसी /एक्सपीरियंस , ए _ एक्टिव , डी _ डिवोशन , ई _ इनथू  सियास्तिक, आर _ रशनलिक  ये सभी गुण उनके अंदर विद्यमान थे इसीलिए महात्मा गांधी ने उन्हें नेताजी की उपाधि दी थी और उन्होंने जय हिंद का नारा दिया, इसी से देश के लोगों को अंग्रेजो के खिलाफ एकजुट किया व आजाद हिंद फौज खड़ी कर देश को आजाद कराया हमें उनके जीवन आदर्शो से प्रेरणा लेना चाहिए यही उनकी जयंती मनाने का उद्देश्य है.इसी प्रकार राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी के अंदर त्याग और समर्पण गजब का था इसीलिए उन्होंने कहा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा जिसे सार्थक करके दिखाया
इसी प्रकार श्याम सुंदर सिंह पटेल ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि हम ऐसे महापुरुष की जयंती मना रहे हैं जिनकी वजह से देश आजाद हुआ उनमें साहस ,शौर्य, बहादुरी व पराक्रम अद्भुत थी तभी अंग्रेज डरकर देश छोड़ने का निर्णय लिया और आजादी मिली उनकी याद में सारा राष्ट्र पराक्रम दिवस के रूप में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाता है उसी क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित है हम इससे प्रेरणा लें तभी उनके जन्मदिन मनाने की सार्थकता होगी इसी प्रकार अन्य वक्ताओं ने भी उक्त से मिली जुली बातें कही  जिसमें प्रमुख रूप से हरि सिंह, राजेश श्रीवास्तव, श्याम सुंदर सिंह पटेल ,राजबली शर्मा ,सुशील कुमार श्रीवास्तव ,संतपाल स्वरूप, बद्री प्रसाद ,संजय मजूमदार, योगेंद्र पांडे ,सरजीत सिंह ,राजेश यादव, शक्तेस्वर प्रसाद , हिंछ लाल सिंह सिंगरौर ,सैयद अली सफदर ,मोहम्मद तारिक, जलालुद्दीन, अर्जुन सिंह ,रमेश, अजीत कुमार सिंह आदि कई लोग शामिल रहे अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन राजबली शर्मा ने किया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments