Breaking

गुरुवार, 5 जनवरी 2023

फूलपुर / कड़ाके की ठंड और कोहरे में चोरों का आतंक

फूलपुर। कड़ाके की ठंड और कोहरे में चोरों ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा है जिससे लोगो में दहशत बनी हुई है फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बरना बाजार के पास स्थित एक क्लीनिक की दुकान पर रात में अज्ञात चोरों ने इन्वर्टर बैटरा सहित अन्य कीमती सामानों को उठा ले गए पीड़ित ने फूलपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा कायम कराने की मांग की है। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिडौना गांव निवासी डाक्टर बिपिन कुमार बिंद पुत्र सालिक राम का आरोप है की उसने बरना बाजार के समीप अपना निजी मकान बनवा कर क्लीनिक खोल रखी है बुधवार देर शाम वह अपनी क्लीनिक बंद कर घर चला गया सून सान पाकर कड़ाके की ठंड और कोहरे में अज्ञात चोरों ने उक्त क्लीनिक का ताला तोड़कर उसमें लगा इन्वर्टर बैटरा सहित हजारों रुपए का कीमती सामान उठा ले गए बृहस्पतिवार की सुबह जब उक्त डाक्टर अपने क्लीनिक पर पहुंचा तो ताला टूटा देख दंग रह गया उसके कमरे के अंदर से हजारों रुपए कीमती सभी समान गायब थे भुक्त भोगी के अनुसार अज्ञात चोर कई बार उसके दुकान को निशाना बना चुके है थाने पर तहरीर देने के बाद भी किसी चोरी का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी इससे चोरों के हौसले जहां बुलंद है वही आम नागरिक अज्ञात चोरों से भयभीत हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments