अमेठी।यूपी के अमेठी में पुलिस से न्याय पाने की आस में ग्रामीणों के संग परिजन भूख हड़ताल पर बैठ गए है।इस कपकपाती ठंड और शीत लहर में भूख हड़ताल पर बैठने के बावजूद भी यूपी पुलिस मृतक के परिजनों की बात सुनने को तैयार नहीं है। दो दिन पूर्व युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला था।परिजनों का आरोप है की कुछ लोगों ने युवक को जबरन फांसी पर लटका कर हत्या कर दिए थे। वही पुलिस मामले को आत्म हत्या बता कर मामले को रफा दफा करने में जुट गई है।पुलिस ने बताया की मामले में जो कार्यवाही करनी थी की जा चुकी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के तारापुर निवासी बाबूलाल वर्मा का बेटा राजेश उर्फ सूरज (22) का बृहस्पतिवार शाम विशेषरगंज के कैथोला में उसके रिश्तेदार के घर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। जानकारी मिलते ही परिजन रिश्तेदार के घर पहुचे ।जहाँ बेटे का शव तखत पर लिटाया मिला। शव देखते ही परिजन हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत किए थे। जिसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नही किया। शुक्रवार देर शाम युवक के शव का अंतिम संस्कार गाँव मे किया गया। लगातार पुलिस की हीलाहवाली देखते हुए नाराज मृतक के परिजन शनिवार को घर पर ही भूख हड़ताल पर बैठ गए है। परिजनों का आरोप है कि संग्रामपुर पुलिस लगातार आरोपियो से मिली हुई है। पुलिस ने हमारी तहरीर भी नही ली। पुलिस जबरन बोलकर तहरीर लिखवाई है।परिजन आरोप लगा रहे है कि पुलिस ने कोरे कागज पर हम लोगो से हस्ताक्षर भी करा ली है। वही मृतक के भाई का आरोप है कि मेरा भाई जिस लड़की से प्रेम करता था वह और भी लड़को से बात करती थी। उसी ने भाई को बुलाकर अपने प्रेमिओ से उसकी हत्या कराई है। उसने फोन रिकार्डिंग में भी कई बातें बताई। पुलिस सब कुछ जान कर भी अनजान बनी हुई है। मृतक के परिजन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाकर बेटे के हत्यारे को पकड़ने की मांग की है।वहीं मृतक का भांजा बताता है कि मामा अपनी बहन छोड़ने खरथु गए खरथु से मामा के फोन पर लड़की ने फोन कर कैंथोला बुलाया और वो वहां से गये लेकिन वहाँ पर उनका फोन तोड़ दिया गया और 3:15 पर हमारे मित्र के फोन पर फोन आया की पैसे भेज दे तीन रिश्ते दार आये है पार्टी करना है उसके बाद 3:25 पे फोन आता है और कहते है भांजे पैसे भेज दे रिश्तेदार आये है पार्टी करना है उसके बाद 4 बजके कुछ मिनट पर फिर बड़े मामा के मोबाइल पर फोन आता है और लड़की कहती है मामा ये बहुत शराब पिये है और उल्टा सीधा बोल रहे है इनसे बात करलो और लड़की कहती है मामा बात करो इनके हाँथ में मोबाइल है लेकिन उधर से आवाज नही मेरे ख्याल से उसी टाइम मामा को मार दिया गया था और उसके बाद लड़की 5 बजेफोन कर के कह रही है कि मामा ने सुसाइड कर लिया है और हम लोग आनन फानन में वहाँ पहुँचे और देखा मामा को वहाँ तख्त पे लिटाया गया था और हम लोग बुलेरो बुला कर अमेठी अस्पताल ले गए वहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया उसके बाद प्रसाशन आया है और पुंछ ताछ कर मामा की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दीया और ये स्पस्ट है कि हत्या हुई है कोई इंसान आत्महत्या करने किसी रिश्तेदार के यहाँ नही जाएगा और अगर उसको आत्महत्या ही करनी होती तो वो अपने घर पे करेगा और इसके पीछे मनिसा का हाँथ है और पुलिस ने मनीषा से न कोई पूंछ तांछ की न अरेस्ट किया और आनन फानन में पुलिस डेड बॉडी को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दी हम लोगो को डेड बॉडी चेक करने भी नही जब तक न्याय नही मिलेगा तब तक हम लोग भूंख हड़ताल पर ही रहेंगे।
मंगलवार, 10 जनवरी 2023
Home
/
जनपद
/
अमेठी / न्याय के लिए भूख हड़ताल पर बैठे परिजन,तीन दिन बाद भी पुलिस ने नही दर्ज किया मुकदमा
अमेठी / न्याय के लिए भूख हड़ताल पर बैठे परिजन,तीन दिन बाद भी पुलिस ने नही दर्ज किया मुकदमा
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments