निरंतर चौथे दिन भी गौरव जन कल्याण संस्थान के शीत कवच कार्यक्रम में रात 10 बजे से 12 बजे तक हरदोई शहर में भ्रमण कर ठंड में ठिठुरते जरूरतमंदों को कंबल वितरण किये। इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय सचिव इं० गौरव श्रीवास्तव , युवा जिला सचिव संदीप कुमार गुप्ता, युवा अध्यक्ष मंगली पुरवा रजत श्रीवास्तव , युवा सचिव मंगली पुरवा हर्षित श्रीवास्तव , अरुण गुप्ता, विकास श्रीवास्तव, रामलखन अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे ।
संस्थान के राष्ट्रीय सचिव इंजी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि यह शीत कवच कार्यक्रम साल की शुरुआत से लगातार चलाया जा रहा है, जब तक कड़कड़ाती सर्दी रहेगी तब तक संस्थान जरूरतमंदों को निरन्तर राहत प्रदान करने के लिए संकल्पित है।
संस्थान क्षुधा तृप्ति सेवा सहित अन्य मानव कल्याणकारी कार्यो में सक्रिय होकर सामाजिक उत्थान के लिए सतत प्रयासरत है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments