Breaking

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

नवरत्न ने खोले आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाओं की कम्प्यूटर शिक्षा के द्वार

नोएडा। देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, तमाम प्रतिभाएं संसाधन के अभाव, प्रोत्साहन के अभाव में निखरने के बजाय बिखर कर संघर्ष करते करते दम तोड़ देती हैं। ऐसी प्रतिभाओं के काश के आकाश में विकास के पंख लगा रही एनसीआर की लोकप्रिय सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स ने गौतमबुद्ध नगर के सदरपुर गांव के डिलाइट पब्लिक स्कूल में नवरत्न आदर्श कम्प्यूटर शिक्षण केंद्र की शुरुआत कर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के आधुनिक शैक्षणिक विकास के द्वार खोल दिये हैं।
अनदेखी प्रतिभा विकास की प्रतिबद्धता के साथ सामाजिक विकास के लिए बीते दो दशकों से सतत प्रयासरत सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स ने देखा नोएडा सेक्टर 45 स्थित सदरपुर गांव में प्रतिभावान बच्चे हैं जो संसाधन के अभाव में सामयिक शिक्षा से मरहूम हैं। 
इन प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से नवरत्न फाउंडेशन्स अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने यहां एक कम्प्यूटर शिक्षण केंद्र स्थापित कर बच्चों का भविष्य संवारने का निर्णय लिया। 
इसी क्रम में गत दिवस डिलाइट पब्लिक स्कूल में नवरत्न आदर्श कम्प्यूटर शिक्षण केंद्र का उद्घाटन पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के फाइनेंस डायरेक्टर विनोद मिश्रा के कर कमलों से किया गया। इस अवसर पर नवरत्न सेवी, स्कूल स्टाफ के साथ शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments