जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2023 को सेवा भारती द्वारा संचालित 'स्वामी विवेकानंद संस्कार केंद्र' काशीराम कॉलोनी, डीसी रोड के अध्ययनरत बच्चों के मध्य ऊनी टोपे, मोजे, दस्ताने, खाद्य एवं पाठ्य सामग्री प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
सेवा भारती स्वामी विवेकानंद संस्कार केंद्र काशीराम कॉलोनी डीसी रोड में जेसी सौरभ गुप्त की अध्यक्षता, सैय्यद असद हुसैन के निर्देशन, जेसी अमित अग्रवाल एवं संस्कार केंद्र के पालक राम मोहन गुप्त के संयुक्त संचालन, डा शीला मिश्रा एवं डा शदमा अय्यूब के सहयोग से केंद्र के बच्चों के मध्य नन्हें बच्चे के जन्मोत्सव का आयोजन कर विभिन्न उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर केंद्र की संचालिका श्रीमती सुमन राय को "सेल्यूट दि टीचर" कार्यक्रम के अंतर्गत जूनियर जेजे शाखा के चेयरमैन जेजे हर्षित जोशी एवं जेसी परिवार द्वारा शॉल व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया साथ ही स्वागत गीत प्रस्तुत करने वाली समृद्धि, कोमल, काजल एवं अंशिका तथा प्रतिभा प्रदर्शन करने वाले बच्चों प्रिंस, प्रिया, परी, अंकिता और संध्या शुक्ला को संस्कार केंद्र के पालकद्वय राम मोहन गुप्त व कुलदीप गुप्ता द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर जेसी राम मोहन गुप्त,राजेश पटेल, कुलदीप गुप्ता, योगेश जोशी, कनिष्क बरनवाल, अमित अग्रवाल, ऋतिक साहू, अर्चित महेन्द्र, डा शीला मिश्रा,जेसीरेट पारुल पटेल, जूनियर जेसी हर्षित जोशी, सेवा भारती के जिला सचिव आशीष श्रीवास्तव, अमित गुप्ता सीए, कुशाग्र अग्रवाल, डॉ शदमा अयूब सहित भारी संख्या में कालोनी के अभिभावक, बच्चे और अतिथि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments