Breaking

शुक्रवार, 20 जनवरी 2023

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ४७

       ◆ महिला सभा :
दैनिक जनजागरण न्यूज: ● महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना के अंतर्गत 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' पर तय विविध गतिविधियों के अनुक्रम में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन, डीपीओ संजय निगम के निर्देशन में तहसील, ब्लॉक लखीमपुर की ग्राम पंचायत सिंघानिया में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला सभा का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान कमरुन्निसा ने की।

◆ विधवा पेंशन सूचनार्थ :
 दैनिक जनजागरण न्यूज: ● आधार प्रमाणीकरण के बगैर निराश्रित महिलाओं को विधवा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए इस प्रक्रिया का पालन जरूरी है। इसको ध्यान में रखते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों का आधारित प्रमाणीकरण का कार्य की शीर्ष महत्ता, निर्धारित समयसीमा (31 जनवरी, 2023 तक) के अन्दर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

◆ सड़क सुरक्षा माह :
दैनिक जनजागरण न्यूज: ● मुख्य सचिव, उप्र शासन से प्राप्त निर्देशों, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा के मार्गदर्शन, निर्देशन में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्‍य से जनपद खीरी मे ’’सड़क सुरक्षा माह’’ मनाया जा रहा।
सड़क सुरक्षा माह' अभियान कार्यक्रमों की श्रंखला में परिवहन कार्यालय के रोड़ सेफ्टी अवेयरनेस हाल में जनपद के सभी वाहन यूनियनों से आमंत्रित बस, ट्रक, टैम्पो, टैक्सी, आटो एवं ई-रिक्शा चालकों को एनजीओ-सेफ लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से सेफ ड्राइविंग एंड गुड बिहेवियर का प्रशिक्षण हुआ।

 दैनिक जनजागरण न्यूज: ● सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट में प्रभारी डीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में ’’नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती 23 जनवरी पर समय पूर्वान्ह 11 बजे मानव श्रृंखला का निर्माण, सड़क सुरक्षा शपथ के सम्बन्ध में बैठक की। जिसमें सभी संबंधित 10:30 तक अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।

     ◆ लोकार्पण :
दैनिक जनजागरण न्यूज: ● जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर-खीरी में संघ के गेट से कलेक्ट्रेट तक इण्टरलाकिंग कार्य का लोकार्पण प्रभारी जिलाधिकारी, एडीएम संजय कुमार सिंह ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ला महामंत्री विश्व पाल वर्मा की उपस्थिति में शुक्रवार को शिलापट का अनावरण कर किया।

    ◆ रिहर्सल :
दैनिक जनजागरण न्यूज: ● आज पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा द्वारा पुलिस लाइन खीरी में आगामी गणतन्त्र दिवस को होने वाली परेड की रिहर्सल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान परेड निकाली गई। रिहर्सल में पुलिस अधीक्षक की गाड़ी को परेड ने सलामी दी। एसपी द्वारा रिहर्सल में झंडारोहण कर सैल्यूट किया गया।

      ◆ मतदाता दिवस तैयारी :
दैनिक जनजागरण न्यूज: ● तेरहवे राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2023 को भव्य रूप में मनाये जाने हेतु आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार देर शाम प्रभारी डीएम संजय कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन की रणनीति पर मंथन किया।

       ◆ गिरफ्तार:
दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, 01 नफर अभियुक्त अवधेश जयसवाल को चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।

● थाना भीरा पुलिस द्वारा, 04 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

● थाना तिकुनिया पुलिस द्वारा, 01 नफर वारंटी अभियुक्त अस्लम पुत्र चुन्ना को गिरफ्तार किया गया।

● थाना खीरी पुलिस द्वारा, 02 नफर अभियुक्तों को अवैध तमंचा, कारतूस व चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।

● थाना फरधान पुलिस द्वारा, 01 नफर वारंटी अभियुक्त मो0 इश्तियाक खा पुत्र इशहाक खां को गिरफ्तार किया गया।

● थाना मितौली पुलिस द्वारा, 01 नफर वारंटी अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र कन्धई को गिरफ्तार किया गया।

      ◆ गोष्ठी :
दैनिक जनजागरण न्यूज: ● आज  पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा की अध्यक्षता में पुलिस लाईन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं पुलिस कार्यालय सहित समस्त शाखाओं के प्रभारी आदि अधिकारीगण सम्मिलित हुए।

◆ हादसा :
दैनिक जनजागरण न्यूज: ● गोला में  सड़क हादसा, हादसे में दो की घटनास्थल पर ही मौत की खबर।

● पड़रिया तुला अपडेट्स :
- डबल ज्वाइंट ट्राली से हुआ एक्सीडेंट,
- गन्ना भरकर जा रही थी ट्राली।

● कस्बा पड़रिया तुला में ट्राली से कुचल कर बाइक सवार की मौत, मृतक पलिया ढाकिन का कोई अंसारी लड़का बताया जा रहा है, पुलिस मौके पर।

◆ शोक :
● मैगलगंज खीरी- मैगलगंज क्षेत्र के मढ़िया घाट स्थित पारासरनाथ मंदिर के समीप बने मंदिर पर लम्बे समय से रहने बाले करिया बाले बाबा के नाम से मशहूर महान संत का निधन से शोक की लहर।

           ◆ यूपी दिवस :

● जीआईसी ग्राउंड में 24 जनवरी से यूपी स्थापना दिवस पर शुरू होंगे कार्यक्रम।

● "निवेश एवं रोजगार" थीम पर प्रशासन भव्यता से मनाएगा यूपी दिवस।

● यूपी दिवस की तैयारियों को सुनिश्चित करने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे अफसर।

● डीएम के निर्देश पर संपूर्ण कार्ययोजना हुई तय, भव्यता के साथ जीआईसी ग्राउंड में होगा यूपी दिवस।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments