Breaking

बुधवार, 11 जनवरी 2023

बांकेगंज / खोखा तोड़कर चोरों ने गायब किए रिंच, जैक और पाना

बांकेगंज खीरी। मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत चोरों ने एक खोखे का ताला तोड़कर पाना, रिंच और जैक को चुरा लिया। सुबह सूचना पर पहुंची डायल 100 ने मौका मुआयना किया।
       बांकेगंज कस्बे में गोला संसारपुर तिराहे के समीप कुकरा निवासी विपिन कुमार पुत्र रामौतार की टायर पंचर व धुलाई की खोखे मे दुकान है। मंगलवार की शाम को सात बजे वह अपनी दुकान बढ़ा कर अपने घर कुकरा चला गया था। बुधवार की सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने बांकेगंज पहुंचा तो उसने अपनी दुकान को खुला हुआ पाया और टूटे ताले वहीं पास मे पड़े हुए थे। दुकान में रखा सारा सामान लोहे के औजारों रिंच, जैक गायब थे। सामान गायब होने से हतप्रभ विपिन कुमार ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर डायल 100 पुलिस ने सारी जानकारी ली। विपिन कुमार द्वारा बांकेगंज चौकी में तहरीर देकर उचित कार्यवाही करने की अपील की गयी है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। 
     वही दूसरी ओर पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे है क्योंकि अभी कुछ माह पूर्व गोला बांकेगंज मुख्य मार्ग पर नये गावँ चौराहे पर तीन दुकानों में भी चोरी हुई थी। उस चोरी का भी खुलासा अभी तक नही हो पाया है। जिसमें इनवर्टर बैटरी, मेडिकल से दवाइयां, खाद की दुकान से खाद गायब हो गयी थी।उस चोरी मे भी दुकान का शटर तोड़ने के लिए सरिया का प्रयोग किया था जो पुलिस को मौके पर मिला था उसको पुलिस ने अपने कब्जे में भी ले लिया था। उसके बाद अभी एक सप्ताह पूर्व ही बांकेगंज मस्जिद के पास रहने वाले अनवर की बाइक भी गायब हो गई थी। यद्यपि बाइक मालिक की सतर्कता के कारण चोर  को बाइक सहित पकड़ लिया गया था। इन चोरियों के बाद लोग चर्चा करने लगे है कि गरीब आदमी अपनी रोजी रोटी कैसे चलायेगा क्योकि वह दुकान की सुरक्षा करें या घर की।
धर्मवीर गुप्ता

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments