Breaking

बुधवार, 11 जनवरी 2023

प्रताड़ना की शिकार कारगिल शहीद की पत्नी ने लगाई उच्चाधिकारियों से गुहार

● कारगिल युद्ध में शहीद की पत्नी को किया जा रहा प्रताड़ित
 बांकेगंज खीरी। कारगिल युद्ध में शहीद हुए विधवा की पत्नी को उसके पड़ोसी द्वारा एक खेत को लेकर बिना बजह प्रताड़ित किया जा रहा है। 
     थाना मैलानी के गांव हजरत पुर में चरणजीत कौर का खेत है। जिसका गाटा नंबर 1322 रकबा 0.437 हेक्टेयर निर्विवाद दर्ज है। जिस पर उसके पड़ोसी बलवंत सिंह पुत्र हरभजन सिंह बिना बात के अपना हक जता रहे हैं। जबकि बलवंत सिंह का खेत रास्ते के दूसरी तरफ है। बलवंत सिंह व उसके गुटीय लोगों द्वारा विवाद किया जा रहा है।
    चरणजीत कौर ने उच्चाधिकारियों को भेजे अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि विधवा होने के नाते विपक्षी गण उस पर बिना वजह दबाव बनाए हुए हैं।तथा उसके खेत पर अपना हक जता रहे हैं। जबकि अभिलेखों में खेत चरनजीत कौर के नाम से खेत दर्ज है तथा उक्त खेत पर उसका कब्जा भी कायम है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments