Breaking

सोमवार, 9 जनवरी 2023

एमसीएच विंग में कोविड संक्रमण से बचाव और मरीजों की देखभाल को लेकर लगाई गई कर्मचारियों की पाठशाला

लखीमपुर खीरी। कोविड के संभावित खतरे को देखते हुए मातृ एवं शिशु चिकित्सालय ओयल व जिला चिकित्सालय पुरुष के संयुक्त तत्वाधान में सावधानी और बचाव के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के सीएमएस डॉ ए०सी० श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य चिकित्सालय में कार्यरत स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय और सफाई कर्मियों को कोविड के प्रति जागरूक करना और उससे स्वयं को बचाना और मरीजों की विषम परिस्थितियों में देखभाल करना शामिल था।
जिसमें एनेस्थेटिस्ट डॉ. एसके मिश्रा व डॉ. रवी मोहन गुप्ता, जीरियाट्रिक फिजीशियन डॉ शिखर बाजपेई व स्वयं उनके द्वारा सोमवार को पहले बैच का प्रशिक्षण संपन्न कराया गया। यह प्रशिक्षण उनकी देखरेख में संपन्न हुआ है। इसमें एमसीएच विंग और जिला चिकित्सालय के करीब 30 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इन सभी को ऑक्सीजन और दवा आदि के बारे में समुचित जानकारी देते हुए प्रयोगात्मक प्रदर्शन किया गया। जिसमें पीपीई किट को पहनना और उसे सही तरीके से उतारने सहित हाथों को सही तरीके से धुलने और मरीजों की देखभाल व इलाज के दौरान इस्तेमाल हो रहे सामान्य के वेस्टेज या कचरे को सही तरीके से और सही डस्टबिन में डालने का भी प्रयोगात्मक प्रदर्शन किया गया। जहां इस दौरान स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय को खुद की सुरक्षा के साथ ही मरीजों की देखभाल के बारे में विस्तार से बताया गया तो वहीं सफाई कर्मियों को खुद की सुरक्षा को करते हुए सफाई के कार्यों को करने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया है। यह प्रशिक्षण 10 जनवरी, 12 जनवरी और 13 जनवरी को तीन अन्य बैचों को दिया जाएगा। जिससे सभी कर्मचारी कोविड संभावित खतरे के दौरान खुद को इस खतरनाक वायरस से सुरक्षित रखते हुए आम जनमानस की सेवा कर सके। इस दौरान मैट्रन रजनी मसीह, फार्मासिस्ट नीरज शुक्ला, काउंसलर देवनंदन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments