Breaking

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अधिवक्ता हित मे तत्पर साफ़ सुथरी छवि के प्रत्याशी को वोट देकर बार को सशक्त बनायें- अजीत भाष्कर

प्रयागराज एडवोकेट्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की बैठक सारा रेजीडेंसी होटल सिविल लाइन्स में एडवोकेट हाईकोर्ट अजीत भाष्कर जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन श्री अजीत भाष्कर जी ने कहा कि यह एसोसिएशन आम अधिवक्ताओं के हितों के लिये विगत दस वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है और समय-समय पर यथोचित सहयोग प्रदान करता रहता है।
आगे श्री भाष्कर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एसोसिएशन अपने पैनल से सभी पदों पर चुनाव लड़वा रहा है। आगामी 30 जनवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव आम अधिवक्ताओं के सम्मान का चुनाव है। आज अधिवक्ताओं की तमाम प्रकार की समस्याएँ व्याप्त हैं इसलिए एक सशक्त बार ही आम अधिवक्ताओं के हित को संरक्षित कर सकता है। इसलिए वकालत के अलावा किसी अन्य कार्यों में लिप्त प्रत्याशी को वोट न देकर सिर्फ रेगुलर प्रेक्टिशनर अधिवक्ता को ही वोट दें। साथ ही ऐसे प्रत्याशी जो आम अधिवक्ताओं के हितों के लिये लगातार तत्पर रहते हों और ईमानदार व साफ़ सुथरी छवि के हैं उन्हें प्राथमिकता पर वोट देकर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को सशक्त बनाएं। बैठक का संचालन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चंद्र प्रकाश निगम ने किया।बैठक में मुख्य रूप से एडवोकेट अजीत भाष्कर के अलावा चंद्र प्रकाश निगम, शिव कुमार मौर्य, समर सिंह, रितिका मौर्य, शमीमुद्दीन खान, इंद्रदेव यादव, चंद्रसेन पाल, शिशिर कुमार शर्मा, आरके गौतम, अशोक कुमार राय, आदित्य सिंह, आरएस यादव, वजाहत सिद्दीकी, आफताब अहमद, अरुण पटेल, वीरेंद्र सिंह यादव, प्रतिभा बोहरा, बिंदु राव, कपिलदेव यादव, प्रखर सिंह, अब्दुल सलीम अहमद, अब्दुल अंसारी, रमेश चंद कुशवाहा, शाइस्ता नूरी, रज्जन सिंह यादव व काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments