यूपी। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर तुषार शर्मा ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। होनहार ने इस बार अयोध्या में नवनिर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र के मंदिर का मॉडल समाचार पत्रों की रद्दी और फेविकोल से 8000 स्टिक बनाकर किया। करीब चार माह में मंदिर का भव्य मॉडल तैयार किया है।गांधी कॉलोनी निवासी तुषार ने बताया कि मंदिर के बेस में 2000 स्टिक लगाई हैं, जिन्हें बनाने में एक माह का समय लगा। मंदिर के फाउंडेशन में 1500 स्टिक के बीम बनाएं, जिनको बनाने में 25 दिन का समय लगा। 35 दिन में 2000 स्टिक बनाकर बीम के ऊपर पेस्ट की। शिखर का कार्य 1900 स्टिक बनाकर ध्वज सहित स्थापित किया, जिसे बनाने में 20 दिन का समय लगा। मंदिर के शेष कार्य को 600 स्टिक बनाकर 10 दिन में पूरा किया। तुषार का मंदिर का मॉडल अयोध्या में बन रहे श्रीराम के मंदिर जैसा प्रतीत होता है। तुषार का सपना है कि वह एक दिन अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराएं।तुषार ने तीन साल से अनेक मॉडल बनाए हैं। इंडिया गेट, लाल किला, गांधीजी का चरखा, व्हाइट हाउस, गोल्डन टैंपल, बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, क्रिसमिस ट्री और शिवलिंग सहित अन्य महापुरुषों के छायाचित्र भी तुषार बनाएं हैं।
सोमवार, 2 जनवरी 2023
Home
/
प्रतिभा
/
स्क्रैप आर्ट मेकर / अखबार की रद्दी और फेविकॉल से बनाया राम मंदिर का मॉडल, हो रही तारीफ
स्क्रैप आर्ट मेकर / अखबार की रद्दी और फेविकॉल से बनाया राम मंदिर का मॉडल, हो रही तारीफ
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
प्रतिभा
Tags:
प्रतिभा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments