Breaking

सोमवार, 16 जनवरी 2023

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ४३

      लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ४३
             ● समीक्षा बैठक : जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट में शासन की प्राथमिकता वाले 37 प्रारूपो की बृहद समीक्षा की एवं संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। 
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना से काम करते हुए विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएं।
विकास कार्यों में धीमी प्रगति पर डीएम खफा, तलब किया स्पष्टीकरण।
           
                          ● गिरफ्तार
◆ दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, 01 नफर वारण्टी अभियुक्त सन्त कुमार पुत्र काशीराम को गिरफ्तार किया गया।
◆ दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना तिकुनिया पुलिस द्वारा, 02 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
◆ दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना सिंगाही पुलिस द्वारा, 01 नफर वारंटी अभियुक्त कुलविन्दर सिंह उर्फ खिन्दा को गिरफ्तार किया गया।
◆ दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना पलिया पुलिस द्वारा, चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 05 नफर अभियुक्तों को 07 अदद मूंगफली के बोरे (वजन-3.5 कुन्तल) व 01 अदद ई रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया गया।
● थाना नीमगावं पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा कारतूस बरामद कर अभियुक्त परमजीत पुत्र रामसनेही को गिरफ्तार किया गया।
● थाना मैलानी पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त जैफुद्दीन पुत्र वहोउद्दीन को गिरफ्तार किया गया।

                 ◆ ट्वीट
● मोहम्मदी में बच्चों की मौत मामले में सरकार को घेरा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने।
यह था मामला :
➡5 बच्चों की रहस्यमयी मौत का मामला
➡एक हफ्ते में 5 बच्चो की मौत रहस्य बनी
➡स्वास्थ्य विभाग दूषित पानी मौत की वजह मान रहा
➡नगर पालिका मोहम्मदी सफाई पर ध्यान नहीं दे रही
➡रहस्यमयी बीमारी से कई अन्य बच्चे बीमार हुए थे
➡मोहम्मदी के नई बस्ती सरैया का मामला.।

◆ दैनिक जनजागरण न्यूज: ◆ बाघ का आतंक :● 👉दुधवा टाइगर रिजर्व से बाहर निकल रहे बाघों को रोकने में वन विभाग हो रहा विफल
● 👉पलिया मंडी समिति के पीछे टाइगर  दिखने से  लोगों में दहशत
● 👉बाघ निकलने का वीडियो कैमरे में हुआ कैद
● 👉वन विभाग के ढुलमुल रवैया से हो सकती हैं बड़ी वारदात
● 👉हाल में ही पलिया के नगला गांव से पकड़ दुधवा के घने जंगलों में छोड़ा गया था बाघ

चोरी : जिला सहकारी बैंक में लाखों की चोरी....
● -राजापुर मंडी में स्थित बैंक को बनाया निशाना
● -खिड़की तोड़कर बैंक के अंदर पहुंचे चोर
● -बैंक का करेंसी चेस्ट भी तोड़ा, ले गए कुछ कैश
● -सुबह कर्मचारियों के आने पर हुई घटना की जानकारी
● -एएसपी, सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे
● - फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया मौके पर
प्राप्त जानकारी के अनुसार :
जिला सहकारी बैंक में चोरी का मामला,बैंक का लॉकर गैस कटर से काटकर 32 लाख रुपए हुए चोरी, राजापुर मंडी में स्थित बैंक को चोरों ने बनाया था निशाना, सुबह कर्मचारियों के आने पर हुई घटना थी जानकारी,  आरोपियों की तलाश सीसीटीवी के आधार पर भी की जा रही जांच,  फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे थे, सदर कोतवाली के राजापुर मंडी का मामला।
वायरल : सुबह सुबह संकटा देवी मार्ग पर भिड़े दो महाबली सांड
● -दो सांडों की लड़ाई से यातायात हुआ ठप,  वीडियो हुआ वायरल
● - लड़ाई के दौरान ठेला और बाइकें पलटी
● -गौशाला निर्माण के बाद भी सड़कों घूम रहे पशु

◆ दैनिक जनजागरण न्यूज: ● आज पुलिस कार्यालय खीरी में अभियोजन अधिकारी, आबकारी अधिकारी ,मेडिकल रिप्रजेंटेटिव, सिक्ख किसान संगठन व व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक खीरी से शिष्टाचार भेंट की गई

◆ दैनिक जनजागरण न्यूज: ● अवैध खनन : उचौलिया क्षेत्र में लगातार अवैध खनन, अवैध खनन सूचना पर SDM मोहम्मदी टीम ने कार्रवाई की, मौके से एक जेसीबी दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज किए गए, अवैध खनन सूचना न देने पर बीट दारोग़ा कानूनगो लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब, SDM मोहम्मदी ने सूचना पर की कार्रवाई

 ◆ दैनिक जनजागरण न्यूज: ● दुर्घटना : एसओ सम्पूर्णानगर की कार की भिड़ंत, एक महिला की मौत, एसओ जख्मी।

 ◆ दैनिक जनजागरण न्यूज: ● आज सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एनसीसी कैडेट के साथ यातायात पुलिस व एआरटीओ  खीरी के साथ शहर के मुख्य चौराहों एलआरपी राजापुर ओवरब्रिज संकटा देवी मेला मैदान पर यातायात जन जागरूकता अभियान चलाया गया तथा यातायात नियम से अवगत कराया गया। बिना सीट बेल्ट बिना  हेलमेट के पाए जाने पर संबंधित धाराओं में चालान किया गया।

समागम : गोला गोकर्ण नाथ खीरी ब्लॉक बांकेगंज के ग्राम पच तो र स्थित गुरुद्वारे में आयोजित गुरु गोविंद सिंह  जयंती के अवसर पर समागम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दरबार साहब मेमाथा टेक कर क्षेत्रवासियों एवं नगर वासियों के लिए मंगल कामना की।

सेवा : मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में रविवार शाम बालगृह में बच्चों के लिए डीएम की धर्मपत्नी, आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह मिठाई लेकर पहुंची तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। श्रीमती अल्पना ने बच्चों से बात की और काफी समय उनके साथ व्यतीत किया। कुछ बच्चे उनसे लिपट गए तो एक छोटी बच्ची को उन्होंने गोद में उठाकर दुलारा।

सराहनीय : सिकुड़ती सर्दी में सेवा पथ पर पूर्ववत चलते दिखे भाजपा विधायक रोमी साहनी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments