Breaking

सोमवार, 16 जनवरी 2023

लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ "जो आये वो गाये" - 2 , संगीत प्रेमियों में दौड़ी खुशी की लहर

नोएडा। अनदेखी प्रतिभा विकास समर्पित सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स द्वारा अनदेखी प्रतिभाओं को दिए जा रहे सुर संगीत के ताने बाने से सजे मंच जो आये वो गाये के पुनर्संचालन से प्रतिभाओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। लंबे इंतजार के बाद बीती 14 जनवरी को जो आये वो गाये का सेमी फाइनल नोएडा सेक्टर 6, बी 110 स्थित एनडीए ऑडोटोरियम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया। सुरों से सजी महफ़िल का संचालन नोएडा की आवाज, नवरत्न अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने खूबसूरत अंदाज़ में किया।
उल्लेखनीय है कि एनसीआर की अनदेखी प्रतिभाओं को तलाश कर एवं तराश कर उनके विकास में अहम योगदान दे रही सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स ने विगत वर्षों गीत संगीत से जुड़ी प्रतिभाओं को जो आये वो गाये का मंच देकर अनोखी पहल की थी। संगीत प्रेमियों के मिले अपार सहयोग एवं स्नेह से जो आए वो गाये कार्यक्रम श्रंखला दिल्ली/एनसीआर में बेहद लोकप्रिय हुआ था। दुर्भाग्य से वैश्विक महामारी कोरोना के भारत मे प्रवेश एवं प्रलय के चलते आयोजकों को कार्यक्रम श्रंखला रोकनी पड़ गयी थी। जनसामान्य को पटरी पर आते आते लगभग 3 साल लग गए। इस लंबे इंतजार के बाद संगीत प्रेमियों की मांग पर जो आये वो गाये एपिसोड सीरीज का आगाज पुनः सेमी फाइनल के साथ किया गया।
इस सेमी फाइनल में गीत संगीत से जुड़ी प्रतिभाओं ने जबरदस्त प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा, हर प्रस्तुति पर करतल ध्वनि से गुंजायमान सभागार ने गायकों को ऊर्जित किया।
सेमी फाइनल बेहतरीन प्रदर्शन से ग्रांड फिनाले के लिए चयनित जूनियर ग्रुप में  साक्षी सिंह, मास्टर अवि तारिख, प्रतिष्ठा शुक्ला, अनुष्का सिंह, अक्ष वर्मा, शमित विश्वास, काजल भट्ट ने बाजी मारी, वहीं सीनियर ग्रुप में मुस्कान श्रीवास्तव, राहुल अग्रवाल, सादाब, सुमित कुमार, अशोक सहाय, संजीव अरोरा, रतन बुद्धराज, सुबोध विश्वास, राज शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से ग्रांड फिनाले में अपनी जगह सुनिश्चित की। गीत संगीत गुरुओं की टीम में भावना अवस्थी, कपिल तिवारी, सोमेश्वर शर्मा, संजय पांडेय, पंकज माथुर को प्रतिभाओं को तराशने का दायित्व दिया गया।
जो आये वो गाये - 2 का ग्रांड फिनाले आगामी 25 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर में किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments