Breaking

बुधवार, 4 जनवरी 2023

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ३४

        लखीमपुर डायरी, दैनिक अपडेट अंक ३४

कंबल वितरण : खीरी कलेक्ट्रेट में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में सभी समाचार वितरकों को कंबल वितरित किया। प्रशासन से कंबल पाकर समाचार पत्र वितरकों के चेहरे खिल उठे।

बालश्रम मुक्त : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट खीरी द्वारा जनपद खीरी में विभिन्न स्थानों से 11 नाबालिग बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया।

गिरफ्तार : थाना सिंगाही पुलिस द्वारा, 02 नफर वांछित अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

विशेष प्रवर्तन अभियान : आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन के दिशा निर्देश एवं डीईओ कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने के लिए प्रशासन-पुलिस-आबकारी विभाग की संयुक्त टीमो ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया, जो 05 जनवरी 2023 तक चलेगा।

जिला सम्मेलन 23 को  : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखीमपुर खीरी की जिला सम्मेलन के निमित्त बैठक नगरपालिका सभागार में संपन्न हुई जिसमें प्रांत से प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में विशिष्ट आमंत्रित सदस्य रूपेश अवस्थी उपस्थित रहे उन्होंने आगमी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कार्ययोजना तैयार की। जिला संगठन मंत्री हर्ष सिंह ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से आगामी 23 जनवरी को होने वाले जिला सम्मेलन के निम्मित रखी गई है जिसमे जिले भर के विद्यार्थियों की सहभागिता रहेगी। उक्त जानकारी विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक अमन गुप्ता ने एक विज्ञप्ति में दी।

शव : सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर कोन में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, मौके पर पहुंची पुलिस।

हादसा : बोलेरो की टक्कर के बाद बेलरायां चीनी मिल जीएम की गाड़ी खाई में जा गिरी,हादसे में जीएम और पत्नी हुए घायल अस्पताल में भर्ती,ढखेरवा के पास हुआ सड़क हादसा।

अवकाश : भीषण ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग के एलर्ट को दृष्टिगत रखते हुए लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी  नें 7 जनवरी तक इंटर तक के विद्यालयों में किया अवकाश घोषित।

गौसेवा : बीते दिन मिश्राना चौकी के पास बीमार गौमाता की सूचना पर सक्रिय हुए गौसेवक परिवार ने ततकाल पहुंचकर गौमाता का प्राथमिक उपचार किया तथा गाय को ठंड से बचाने के लिए पूरी व्यवस्था की। यह जानकारी संघ के नगर प्रचारक सतीश के माध्यम से प्राप्त हुई थी जिस पर गौ प्रेमी आदित्य, विशाल, जसवंत राज, अनुज ने सक्रिय होकर पुनीत कार्य को अंजाम दिया। उक्त जानकारी गौसेवक परिवार के देव जुनेजा ने एक विज्ञप्ति में दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments