.बुंदेलखंड से मिला जन आशीर्वाद, भारतीय जनता पार्टी छतरपुर के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह चौहान ने किसानों, गरीबों व युवाओं से किया जन संवाद: समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं को लिया साथ भाजपा में दिया सफल नेतृत्व
.बुंदेलखंड में किसानों, गरीबों, व्यापारियों व युवाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले छतरपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह चौहान का लोगों में जबरदस्त प्रभाव है l उन्होंने अपने कार्यकाल में संघर्ष की लड़ाई लड़ी है, कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती के साथ खड़े रहे हैं l छतरपुर जिले में विरोधियों को परास्त कर भाजपा संगठन को मजबूत किया है, समर्थकों को साथ लेकर नाराज चल रहे लोगों को साथ लेकर भाजपा विचारधारा से जोड़ा l मध्य प्रदेश विधानसभा व लोकसभा उपचुनाव में भी भाजपा का झंडा थाम कर नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मलखान सिंह चौहान ने भाजपा को जिताने जबरदस्त मेहनत की l समर्थकों के साथ जनता जनार्दन को नमन कर भाजपा की जन हितैषी नीतियों से जनता को अवगत करा रहे हैं l मलखान सिंह चौहान छतरपुर जिले में दुख सुख में शामिल होकर सामाजिक व धार्मिक कार्य करते आ रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी छतरपुर के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह चौहान अपने समर्थकों के साथ जनता से मिल रहे है l छतरपुर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा संगठन को मजबूत किया है l क्षेत्र में सफल जनप्रतिनिधि की छवि बना कर जनता जनार्दन से मिल रहे हैं l लोगों को घर घर जाकर आज भी जनसंपर्क कर रहे हैं l मलखान सिंह चौहान स्वागत सम्मान को महत्त्व न देते हुए सीधे जनता से मिल रहे है, साथ ही जन नेतृत्व से मध्य प्रदेश शासन की जनयोजनाओं से जनता को समझा रहे हैं l जनता का विश्वास भाजपा की और बड़ा है l
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments