Breaking

मंगलवार, 10 जनवरी 2023

अपनी मेहनत, लगन एवं सेवा से धीरज कश्यप ने समाज में बनाई अलग पहचान

लखीमपुर। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो में सक्रिय युवा समाजसेवी धीरज कश्यप ने सामाजिक उत्थान में प्रेरणादायी कार्यो से अलग पहचान बनायी है। देश, समाज एवं स्थानीय स्तर पर विकास के लिए प्रयासरत श्री कश्यप ने राजनीति में परास्नातक की डिग्री लेने के बाद सेवा संकल्प के साथ सियासी सफर की शुरुआत की।
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक विचारों से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी की आजीवन सदस्यता लेकर इन्होंने प्रतिबद्धता के साथ पार्टी की नीतियों एवं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया। साथ मौजूदा सरकार की उपलब्धियो को स्थानीय लोगो तक पहुंचाने का कार्य किया।
श्री कश्यप अर्जुनपुरवा के मौजूदा सभासद सुनील कश्यप के पुत्र हैं और सभासदी का कुशलतापूर्वक सफल प्रतिनिधित्व भी कर रहे हैं। 
मानवीयता का प्रदीप्त दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए धीरज कश्यप ने कोरोनाकाल में शहर में अनुकरणीय सेवा कर समाज मे अनुकरणीय मिसाल पेश की है। अर्जुनपुरवा सहित आसपास के मोहल्ले में संक्रमण के उस दौर में जब लोग घरों में कैद थे, इन्होंने दवा एवं खाने के पैकेट पहुंचाकर लोगो को राहत पहुंचाई। श्री कश्यप बीते 7 वर्षों से कश्यप महासभा के सक्रिय सदस्य हैं। 3 वर्षों से टेंट यूनियन के सक्रिय सदस्य एवं हनुमान सेवा समिति के सक्रिय सदस्य हैं।धार्मिक अभिरुचि एवं धर्मार्थ कार्यो में सक्रिय श्री धीरज गत वर्ष से बाबा दनादननाथ के सक्रिय सदस्य भी हैं। सामाजिक विकास में अपने प्रेरणादायी प्रयासों के बल पर मोहल्लावासियों के आग्रह को देखते हुए इस बार श्री धीरज ने सभासद पद हेतु दावेदारी पेश की है। श्री धीरज ने अपने वैयक्तिक विवरण सहित सामाजिक उपलब्धियों के साथ भाजपा में भी प्रत्याशिता की दावेदारी पेश की है। श्री धीरज अपनी दावेदारी को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं एवं बेदाग छवि, कुशल व्यवहार, सजसेवा को लेकर अर्जुनपुरवा वार्ड से अपनी दावेदारी मजबूत मान रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments