Breaking

सोमवार, 9 जनवरी 2023

धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ने किया एमआर उन्मूलन महाअभियान का शुभारंभ

धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ने किया एमआर उन्मूलन महाअभियान का शुभारंभ।
● 5 लाख बच्चों को एमआर उन्मूलन महाअभियान के अंतर्गत लगाए जाएंगे टीके।
● जनवरी, फरवरी-मार्च में मनाया जाएगा विशेष पखवाड़ा ।
लखीमपुर खीरी। मीजल्स रूबेला विशेष टीकाकरण महाअभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत 9 जनवरी से हो गई है। इस महा अभियान को तीन चरणों में चलाया जाना है। पहले पखवाड़े का शुभारंभ सीएचसी बेहजम पर धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। इस दौरान उनके साथ सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता मुख्य रुप से उपस्थित रहे। इस अभियान के अंतर्गत वैक्सीनरोधी बीमारियों से छूटे सभी बच्चों को वैक्सीनेटेड किया जाएगा। इस दौरान उनके द्वारा जहां सीएचओ को लैपटॉप वितरित किए गए तो वहीं आशाओं को मोबाइल वितरित किए गए। जिससे यह सभी अपने क्षेत्र में और अधिक डिस्टल स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करा सके।
सांसद रेखा अरुण वर्मा ने इस दौरान कहा कि मीजल्स रूबेला उन्मूलन महाअभियान शासन के निर्देश पर तीन चरणो में जनवरी, फरवरी व मार्च में आयोजित किया जा रहा है। इस बीमारी मे बुखार के साथ-साथ शरीर में चकत्ते पड़ जाते हैं जो कि जानलेवा भी हैं। इससे जीरो से 5 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों को पूरी तरह से सुरक्षित करने के लिए यह महा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार आम जनमानस तक स्वास्थ्य की बेहतर सेवाएं पहुंचा रही है और देश के नन्हे-मुन्ने बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए गांव गांव तक टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाते हैं परंतु किन्ही कारणों से कुछ बच्चे छूट जाते हैं जिनकी ड्यू लिस्ट बनाकर अब स्वास्थ्य विभाग मीजल्स रूबेला उन्मूलन महा अभियान चला रहा है जिससे इन सभी बच्चों को पूरी तरह से वैक्सीनेटेड किया जा सके। सरकार ने गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर शुरू किए हैं जहां पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर की तैनाती की गई है इन सभी को आज लैपटॉप दिया गया है जिससे यह सभी अपने अपने क्षेत्रों में वह सभी स्वास्थ्य सेवाएं जनमानस तक पहुंचा सके जो डिजिटल संसाधन के माध्यम से पहुंचने बेहद जरूरी है और उसका लाभ जनमानस को मिल सके वही आशाओं को भी मोबाइल फोन दिए गए हैं जिससे यह सभी लगातार संपर्क में रहते हुए अपने अधिकारियों से परामर्श व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर इसका भरपूर इस्तेमाल कर सकें।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता ने कहां कि मिजिल्स रूबेला उन्मूलन महाअभियान शुरुआत 9 जनवरी से 20 जनवरी तक पहले पखवाड़े के रूप में हो चुकी है। वहीं दूसरा पखवाड़ा 13 फरवरी से 24 फरवरी तक और तीसरा पखवाड़े 13 मार्च से 24 मार्च तक मनाया जाएगा। इस अभियान अंतर्गत वैक्सीनरोधी बीमारियों से छूटे सभी बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए ड्यू लिस्ट तैयार कर ली गई है‌। करीब  5 लाख बच्चों को एमआर उन्मूलन महा अभियान के तहत टीका लगाया जाएगा। इस महा अभियान पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता एवं अपर व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी। हर पखवाड़े के अंतर्गत करीब 3 हजार सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन लगभग 450 एएनएम सत्रों को पूरा करेंगी। जीरो से 5 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों की ड्यू लिस्ट तैयार कर ली गई है। जिसके अनुसार यह महा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जनवरी, फरवरी व मार्च में पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान एसीएमओ डॉ अश्विनी कुमार, सीएचसी बेहजम अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा सहित आदि अधिकारी कर्मचारी और समाजसेवी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments