एल एन सिंह। उत्तराखंड। उत्तराखंड के शहर जोशीमठ में जमीन धंसने का सिलसिला लगातार जारी है. घरों में दरार आ गई हैं. जमीन फटने लगी है और सड़कें धंस चुकी हैं. बेतरतीब निर्माण,जल रिसाव और मिट्टी का कटाव लोगों के लिए आफत बन गया है. इस बीच शुक्रवार को भूस्खलन की जद में आने से भगवती मंदिर धराशायी हो गया. बताया जा रहा है कि सिंहधार वार्ड में यह पहला मामला है. कारण, अभी तक सिर्फ दीवारों में दरारें ही आई थीं, लेकिन अब मंदिर गिरने से लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं दिन प्रति दिन यहां घरों में दरारें बढ़ती जा रही हैं. अब तक 603 घरों में दरारें आ गई हैं. कई घर गिरने की कगार पर हैं.इसके चलते भी प्रशासन द्वारा 6 और परिवारों इलाके से शिफ्ट किया गया है. जिसके बाद यहां से अब तक 44 परिवारों को शिफ्ट किया जा चुका है. इनके घर पूरी तरह से धराशायी होने की स्थिति में हो गए हैं. दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं और फर्श तक धंस चुके हैं. स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उच्च स्तरीय बैठ बुलाई. जिसमें अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए. जानकारी के मुताबिक सीएम ने कहा कि तत्काल सुरक्षित स्थान पर एक बड़ा अस्थायी पुनर्वास केंद्र बनाया जाए. जोशीमठ में सेक्टर और जोनल वार योजना बनाई जाए. तत्काल डेंजर जोन को खाली करवाया जाए और आपदा कंट्रोल रूम एक्टिवेट किया जाए. जिसके बाद अधिकारी कार्रवाई में जुट गए हैं.
शनिवार, 7 जनवरी 2023
जोशीमठ मंदिर भड़-भड़ा कर गिरा, इलाके में दहशत का माहौल, एक्शन में सीएम
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
प्रदेश
Tags:
प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments