प्रयागराज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, राजनीति प्रकोष्ठ की ओर से नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि देते हुए देश की आजादी एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनीति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार नारायण ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रुप से प्रकाश डालते हुए कहा कि नेता जी महान देश भक्त थे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्होने अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई को तेज करने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपीकृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महामंत्री भानू प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव सुमित श्रीवास्तव सहित महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा, अखिलेश श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव, विश्वास श्रीवास्तव आदि लोग रहे।
मंगलवार, 24 जनवरी 2023
प्रयागराज / नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments