प्रयागराज, अमावस्या के पूर्व से ही युवक बिरादरी भारत एवम् विश्व बंधुत्व ब्राह्मण महासभा के माघ मेला शिविर में नि शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जो पूर्णमासी तक लगातार जारी रहेगा। माघ मेला में संतों और कल्पवासियों की स्वास्थ सेवा हेतु युवक बिरादरी भारत एवम् विश्व बंधुत्व ब्राह्मण महासभा द्वारा संचालित माघ मेला शिविर में अमावस्या के पूर्व से ही पूर्णमासी तक के लिए निशुल्क चिकित्सा होम्योपैथी का संचालन शुरू कर दिया आज शिविर में सैकड़ों लोगों को डॉ श्यामदेव, ओ पी पाल, विद्याधन पटेल एवम् हिमांशु विश्वकर्मा ,कृपाकर द्विवेदी, मुकेश कुमार मिश्रा, लोरिक यादव द्वारा आयुषी फाउंडेशन आयुषेफ के सहयोग से परामर्श व दवा वितरण किया गया। शिविर का उद्घाटन संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री स्वामी रामबालक दास जी महाराज ने उपस्थित डाक्टर्स को सम्मान पत्र सौप कर किया कार्यक्रम में उपस्थित सभी संतो कल्पवासियों का अभिनंदन करते हुए युवक बिरादरी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर द्विवेदी ने कहा कि विगत 27 वर्षों से संस्था द्वारा इसी तरह की सेवा लगातार जारी है जो इस बार भी पूर्णमासी तक लगातार जारी रहेगी आज मुख्य रूप से विश्व बंधुत्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सूरत पांडे डॉ प्रमोद शुक्ला रमेश पांडे दिव्य चैनल के कथाकार पंडित रमेश पांडे विवेक श्रीवस्तवा अरुण पांडे विकाश दुबे सत्य प्रकाश पांडे आलोक तिवारी सहित कई वरिष्ठ समाज सेवी उपस्थित रहकर सेवा कार्य किया.
शनिवार, 21 जनवरी 2023
तीर्थ यात्रियो की सेवा में युवक बिरादरी निः चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments