प्रयागराज।चक मुंडेरा में रहने वाले एक व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब आठ लाख के गहने पार कर दिए। धूमनगंज पुलिस ने फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्ता की मदद से जांच की। खोजी कुत्ता कमरे से निकलकर चौराहे तक पहुंचा लेकिन उसके बाद उसे सुराग नहीं मिला। पुलिस चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुंडेरा निवासी राज कुमार यादव की इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की दुकान है। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को वह वाराणसी गए थे। इस दौरान घर में ताला बंद था। 12 दिसंबर को पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर उन्हें सूचना दी। राज कुमार ने बताया कि चोरों ने मेन गेट और दो कमरों का ताला तोड़ा। इसके बाद आलमारी का ताला तोड़कर लॉकर में रखे 45 हजार रुपये, छह जंजीर, दो हार, अंगूठी, झुमका समेत चांदी के सामान उठा ले गए। राज कुमार के पड़ोस में भी एक घर में कैमरा लगा है। उसकी फुटेज अभी तक देखी नहीं गई है।
रविवार, 15 जनवरी 2023
प्रयागराज / व्यापारी के घर से लाखों के गहने चोरी
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments