प्रयागराज सपा विधायक विजमा यादव सहित 14 सहयोगियों के खिलाफ 21 वर्ष पुराने विचाराधीन मुकदमे में एमपीएमएलए की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश डॉ.दिनेश चंद्र शुक्ला ने आरोपित विधायक विजमा यादव को सफाई साक्ष्य के गवाह पेश करने का आखिरी मौका देते हुए 16 जनवरी की तिथि नियत की है। आरोपी विधायक विजमा की ओर से सफाई साक्ष्य के 12 गवाहों की सूची अदालत में पेश की गई थी, जिसमें शुक्रवार को आखिरी गवाही होनी थी। गवाह न आने के कारण अदालत ने अग्रिम तिथि नियत की है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील वैश्य ने बताया कि विधायक विजमा यादव पर आरोप है कि उनके उकसाने पर ही भीड़ ने अनियंत्रित होकर पुलिस टीम पर गोली बम से हमला किया। इसमें पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट लगी थी। घटना में विजमा यादव शामिल थीं।
रविवार, 15 जनवरी 2023
सपा विधायक विजमा यादव के खिलाफ मुकदमे में आखिरी गवाही 16 जनवरी को
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments