बदायूं. मूसाझाग क्षेत्र के गांव जगुआसई में रहने वाले युवक की शादी पड़ोसी गांव के ही कुछ लोगों ने 70 हजार रुपए लेकर कराई थी. शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन ने कुछ ऐसा कर डाला कि दूल्हे के अलावा सास-ससुर भी परेशान हो गए. मामला थाने तक पहुंच गया. दूल्हा खुद अपनी दुल्हन की रिपोर्ट लिखाने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचा था.थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव जगुआसई निवासी मटरूलाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके बेटे शेर सिंह की शादी एक माह पहले गांव जमालपुर निवासी एक व्यक्ति ने 70 हजार रुपए लेकर कराई थी. शादी के बाद दुल्हन घर भी आ गई. घर वालों के अलावा नाते-रिश्तेदार भी शादी के बाद खुश लग रहे थे, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकी. पांच दिन बाद दुल्हन की हरकतों ने सबको हैरत में डाल दिया. पल भर में ही शादी की खुशियां काफूर हो गई थीं.दुल्हन घर से गायब थी. दुल्हन अपने साथ शादी में चढ़ाए सोने-चांदी के जेवर भी लेकर भागी थी. अचानक गायब हुई दुल्हन को लेकर सभी परेशान थे. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गांव का यह युवक महिलाओं को लाकर बेचने का काम करता आ रहा है. उसने ठगी का यह धंधा बना रखा है.
रविवार, 15 जनवरी 2023
Home
/
जनपद
/
बदायूं //शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन ने किया ये काम… दूल्हा हो गया हैरान, थाने पहुंच मदद की लगाई गुहार
बदायूं //शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन ने किया ये काम… दूल्हा हो गया हैरान, थाने पहुंच मदद की लगाई गुहार
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments