नोएडा: एक मजदूर को रास्ते में आई फोन (एप्पल मोबाइल) पड़ा हुआ मिला था, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है.मगर, इतना महंगा फोन मिलने के बाद भी उसके मन में लालच नहीं आया. मजदूर ने अपनी मालिक की मदद से मोबाइल पुलिस थाने में जमा कराया है. वहीं, मजदूर की इस ईमानदारी की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है. हर कोई मजदूर शारिक की ईमानदारी पर उसकी सराहना कर रहा है.दरसअल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाला शारिक मजदूरी का काम करता है. महीने में 8-9 हजार रुपये कमाकर अपने परिवार को पालता है. एक जनवरी 2023 को रात करीब साढ़े आठ बजे शारिक छोटी मिल्क गांव के बाजार से गुजर रहा था. तभी उसकी नजर रास्ते पर पड़े फोन पर गई. उसने फोन उठाया तो देखा कि यह आई-फोन है. उसने फोन लिया और लेकर अपने घर वापस आ गया.अगले दिन उसने ग्रेटर नोएडा की समाज सेविका रश्मि पांडेय को मोबाइल मिलने के बारे में बताया और मोबाइल को उसके असली मालिक तक पहुंचाने की इच्छा जाहिर की. मजदूरों के बच्चों को पढ़ाने वालीं रश्मि ने शारिक से कहा कि फोन को थाने में जाकर जमा करा आओ.रश्मि के कहने पर शारिक ने अपने मालिक (जहां वह काम करता है) से मिला और फोन दिखाते हुए पूरी बात बताई. मालिक ने भी शारिक की ईमानदारी पर उसकी तारीफ की. फिर लिखित आवेदन देते हुए बिसरख थाने में जाकर आईफोन जमा करा दिया.शारिक की ईमानदारी को देखते हुए समाज सेविका रश्मि ने पूरा वाक्या सोशल मीडिया पर शेयर किया. देखते ही देखते पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई. यहां पर लोगों ने शारिक की ईमानदारी पर जमकर उसकी तारीफ की.
गुरुवार, 5 जनवरी 2023
नोएडा / मजदूर की ईमानदारी की मिसाल
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments