प्रतापगढ़। अधिवक्ताओं के उत्पीडन को लेकर लालगंज में साथी वकीलों ने गुस्सा पनप उठा दिखा। वकीलों ने तहसील परिसर मे एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गेट पर भी घण्टो विरोध प्रदर्शन किया। मान्धाता थाना के जिला मुख्यालय के अधिवक्ता आरिफ के विरूद्ध पुलिस द्वारा फर्जी लिखे गये मुकदमे को लेकर प्रशासन के खिलाफ गुस्से मे दिखे। वहीं वकीलों मे इस बात की भी नाराजगी दिखी कि अधिवक्ता मो. आरिफ की भी चोटों का डाक्टरी परीक्षण होने के बावजूद अनुचित दबाव मे पुलिस उनकी तहरीर पर केस नही दर्ज कर रही है। वकीलों ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे न्यायिक कामकाज के बहिष्कार का भी प्रस्ताव पारित किया। इसके चलते दीवानी तथा तहसील अदालतो मे न्यायिक कामकाज ठप हो उठा दिखा। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि जिले भर में वकीलों का प्रशासनिक उत्पीडन पराकाष्ठा पर आ पहुंचा है। उपाध्यक्ष बीके तिवारी ने कहा कि साथियों का उत्पीडन न रूका तो अधिवक्ता आंदोलन जारी रखेगे। बैठक का संचालन महामंत्री शेष तिवारी ने किया। इस मौके पर अजय शुक्ल गुडडू, संतोष पाण्डेय, विपिन शुक्ल, शैलेन्द्र सिंह, लाल विनोद प्रताप सिंह, विनय शुक्ल, धीरेन्द्र शुक्ल, सुधाकर मिश्र, शिव प्रसाद यादव, सिंटू मिश्र, सुजीत तिवारी, रामलाल अम्बेडकर, संदीप तिवारी, मनोज शुक्ल, लाल राजेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, संदीप सिंह, विकास मिश्र आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
शनिवार, 28 जनवरी 2023
Home
/
जनपद
/
प्रतापगढ़ / अधिवक्ताओं के उत्पीडन से नाराज वकीलों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, आक्रोश
प्रतापगढ़ / अधिवक्ताओं के उत्पीडन से नाराज वकीलों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, आक्रोश
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments