मानवीयता का प्रदीप्त दीपक प्रज्ज्वलित कर रही माँ आदिशक्ति फाउंडेशन ने ठिठुरती ठंड में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उपहार स्वरूप कंबल प्रदत्त कर जनकल्याण एवं जनसेवा से सामाजिक उत्थान में अनुकरणीय योगदान दे रही है।
आज इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए फाउंडेशन ने गढ़ी रोड स्थित काशीराम आवास में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद लखीमपुर की पूर्व चेयरमैन डॉ इरा श्रीवास्तव के कर कमलों से जरूरतमंदों को कंबल भेंट कर अपने जनकल्याणकारी अभियान रथ को आगे बढ़ाया।
इस दौरान आदिशक्ति फाउंडेशन सदस्यों के साथ डॉ इरा श्रीवास्तव ने दर्जनों जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को कंबल का संबल लेकर सिकुड़ती सर्दी से सुरक्षा कवच प्रदान किया।
कम्बल पाकर जरूरतमंदों ने चेहरे पर खिली चमक एवं मुस्कान से फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन समय समय पर क्षुधा तृप्ति सेवा से लेकर जरूरतमंदों की मूलभूत सेवाओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता रहता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments