आप सभी पाठकों/दर्शकों को नववर्ष की ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ नूतन वर्षाभिनंदन। आप सबके अगाध स्नेह से बीता साल बेमिसाल रहा। जैसा कि आपको पता है कि गत वर्ष सितंबर माह के अंत मे सत्य की तथ्यों के साथ विवेचात्मक समाचार संकलन एवं जनजागरण के उद्देश्य से डिजिटल मंच पर दैनिक जनजागरण न्यूज का सृजन किया था। बेहद खुशी की बात है कि आप सबके सहयोग एवं स्नेह से www.dainikjanjagran.in समाचार सेवा ने महज तीन माह में लगभग सवा लाख विवरशिप का आंकड़ा छू लिया है।इस दौरान लखीमपुर खीरी के पाठकों की मांग पर दिसंबर माह की शुरुआत में लखीमपुर डायरी की शुरुआत की थी, जिसके 31 अंक पूरे हो गए हैं। लखीमपुर डायरी खीरी वासियों को जिले की खबर से अपडेट करने के लिए सृजित एक विचार है। अक्सर समयाभाव में तमाम खबरें छूट जाती हैं। डायरी का यह पन्ना दैनिक खबरों का संक्षिप्त संकलन है, जिसमे बुलेट पॉइंट देते हुए जिले की महत्वपूर्ण खबरों को पिरोकर शाम 7 बजे प्रस्तुत किया जाता है। सूचना एवं संचार का दैनिक जनजागरण करता यह विचार लखीमपुर डायरी इससे भी महत्वपूर्ण है कि इस पन्ने में जिले की गतिविधियां क्रमबद्ध रहती हैं।इस नववर्ष की पावन बेला पर हम आज अपनी दैनिक जनजागरण टीम से आपका तआरुफ़ करवाने जा रहे हैं। हालांकि टीम तो इन तीन महीनों में थोड़ा बड़ी हो गयी है लेकिन इस टीम के कुछ विशेष सदस्य इस प्रकार हैं .....
संरक्षक गण :
डॉ इरा श्रीवास्तव : सूबे की सियासत में प्रमुख स्थान रखने वाली डा इरा श्रीवास्तव लखीमपुर खीरी की जनता के हृदय पटल पर बेहद खास जगह रखती हैं।
इन्होंने 2012 के विषम दौर में अपनी पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाते हुए लखीमपुर में चेयरमैन का दायित्व संभाला और अपने प्रेरणादाई प्रयासों से शहर को स्वच्छ, स्वस्थ्य बनाते हुए उन्नति के पथ पर कुछ यूं अग्रसर किया कि शहर की जनता आज भी इनके कार्यकाल को याद करती है। समाज व राजनीति की ऐसी शख्सियत का संरक्षण पाकर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
श्री अशोक श्रीवास्तव : देश भर में नोएडा की आवाज से प्रसिद्ध समाजसेवी श्री अशोक श्रीवास्तव जी अनदेखी प्रतिभा विकास समर्पित समाजसेवी संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स के संस्थापक एवम् अध्यक्ष हैं।
नवरत्न अनदेखी प्रतिभाओं के विकास के साथ विभिन्न नवरत्न अभियानों द्वारा सामाजिक विकास में अनुकरणीय योगदान दे रहा है। साथ ही सामाजिक विकास में प्रयासरत समाजसेवियों, संस्थाओं को सम्मानित कर उन्हे समय समय पर उत्साहित व ऊर्जित करता है। ऐसी बहु प्रसिद्ध व्यक्तित्व का संरक्षण पाकर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
श्री यदुनाथ सिंह मुरारी : पत्रकारिता एवम् साहित्य के क्षेत्र में अनमोल प्रतिभा श्री यदुनाथ सिंह मुरारी, खीरी के के बांकेगंज कस्बे से निकल कर प्रदेश की राजधानी तक अपनी लेखनी से देश, विदेश तक पाठको को मंत्रमुग्ध कर देने वाले राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त श्री मुरारी फैजाबाद विवि के पत्रकारिता एवम् जनसंचार विभाग के प्रवक्ता रहे हैं।
यूपी सरकार द्वारा अमृतकाल में जिलों के स्वतंत्रता सेनानियो इतिहास के पुनरावलोकन के लिए बनाई गई 13 सदस्यीय टीम में इन्हे शामिल किया है, जिसमे इन्हे खीरी सहित 5 जिलों का दायित्व मिला है। साहित्य एवम् पत्रकारिता की ऐसी अनमोल प्रतिभा का संरक्षण पाकर हम बेहद प्रफुल्लित हैं।
श्री प्रदीप गौर : पुलिस प्रशासन में वरिष्ठ पद पर रहकर जनसेवा करने वाले और सेवानिवृत्त होकर भी जनसेवा को समर्पित रहने वाले साहित्य प्रेमी, कविहृदयी श्री प्रदीप गौर जी का सामाजिक, साहित्यिक एवम् प्रशासनिक योगदान अनुकरणीय है। सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से जरूरतमंद का दर्द सुनकर सक्रिय हो जाने एवम् पीड़ा का मरहम बन जाने वाले श्री गौर जी का संरक्षण पाकर चैनल गर्व की अनुभूति करता है।
श्री हरि प्रकाश श्रीवास्तव : शिक्षा व अध्यात्म में नए आयाम गढ़ने वाले शिक्षाविद श्री हरि प्रकाश श्रीवास्तव लखीमपुर के एक प्रसिद्ध इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य का दायित्व संभाल रहे हैं। शिक्षा, धर्म व अध्यात्म के साथ साथ यह सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े हैं। यह प्रज्ञा जागरण संस्थान के प्रबंधक भी हैं, जहां धर्म व अध्यात्म का जनजागरण होता है।
शिक्षा, धर्म एवं अध्यात्म क्षेत्र की ऐसी अनमोल शख्सियत का संरक्षण पाकर हम स्वयं को गर्वित व ऊर्जित महसूस करते हैं।
श्री पंकज श्रीवास्तव : देश के अलग अलग स्थानों पर यात्राएं कर वहां की सभ्यता, संस्कृति की नब्ज पकड़ने वाले श्री पंकज श्रीवास्तव जी अपनी प्रशासनिक सेवाओं से सामाजिक व ग्राम्य विकास में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। श्री श्रीवास्तव अपने व्यक्तिगत समय मे देश के उन अनदेखे इलाको के भ्रमण को प्राथमिकता देते हैं जहां की सभ्यता व संस्कृति का वास्तव में गहन अध्ययन करते हैं। श्री पंकज जी का संरक्षण पा कर हम स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
सामाजिक सरोकार संरक्षिका :
आरती श्रीवास्तव : नारी सशक्तिकरण की मशाल थामे समाजिक विकास में अनुकरणीय योगदान दे रही मॉ भारती की वरदपुत्री आरती के विषय मे लिखना सूरज को दीया दिखाने के समान है।
बात जरूरतमंदों की मदद की हो या सामाजिक उत्थान हेतु जनजागरण की इनका योगदान अतुलनीय रहता है। प्रेरक व्यक्तित्व सामाजिक रत्न आरती श्रीवास्तव जी को संरक्षिका के रूप में पाकर हम स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
मार्गदर्शक मंडल :
त्रिमूर्ति : सोशल मीडिया से जुड़कर मानवोपयोगी कार्यो में सक्रिय त्रिमूर्ति ( श्री मयंक, श्री दिलीप, श्री विद्यासागर) तीन व्यक्तित्वों का एक ऐसा साझा प्रेरणादायी नाम है जिसने निःस्वार्थ भाव से समर्पित सेवा का संकल्प लिया। स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार का एक ऐसा अनूठा संगम जो सामाजिक उत्थान के लिए सदैव ततपर रहता है।
त्रिमूर्ति के रूप में श्री मयंक, श्री दिलीप, श्री विद्यासागर का मार्गदर्शन पाकर हम स्वयं को गौरवांवित महसूस करते हैं। त
श्री योगेश नारायण दीक्षित : तराई क्षेत्र के लखीमपुर से निकले एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ पत्रकार, उपन्यासकार श्री योगेश नारायण दीक्षित जी का मार्गदर्शन एवं प्रेरणा पाकर हम स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
श्री नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान : लखनऊ क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार, योगगुरु, समाजसेवी, जिनकी रचनाएं विचार समाज को दिशा देने के साथ एक नई क्रांति लाती हैं। चतुरी चाचा के प्रपंच चबूतरे से लेकर नशामुक्ति आंदोलन तक समाज को सकारात्मक दिशा दे रहे श्री नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान जी का मार्गदर्शन पाकर गर्व की अनुभूति कर रहे हैं।
श्री मंगेश त्रिवेदी : योग साधना से समूचे देश को निरोगी काया बांट रहे योग विकास को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के संस्थापक, अध्यक्ष योगगुरु श्री मंगेश त्रिवेदी का मार्गदर्शन हमारे लिए अमूल्य है। आपका मार्गदर्शन पाकर हम स्वयं को गौरवांवित महसूस करते हैं।
श्री राजीव रत्न खरे : लखीमपुर खीरी में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों में शिक्षा की अलख जला रहे लखीमपुर पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं प्रबंधक श्री राजीव रत्न खरे का मार्गरदर्शन पाकर स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। श्री खरे सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सामाजिक उत्थान में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं।
सलाहकार समिति :
श्री विवेक श्रीवास्तव : कईं सामाजिक संस्थाओं, संगठनों, समूहों से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से जुड़कर सदैव सामाजिक विकास के लिए ततपर रहने वाले श्री विवेक श्रीवास्तव की सलाह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। श्री विवेक निःस्वार्थ भाव से हर समय जरूरतमंदों की मदद के लिए भासी ( वास्तविक), आभासी ( सोशल मीडिया से) से तैयार रहते हैं। इनको सलाहकार समिति सदस्य बनाकर हम स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
श्री विनीत खरे : डिजिटल दुनिया की असाधारण प्रतिभा, वीडियो क्रियेटर, तकनीकी जानकार श्री विनीत खरे को सलाहकार समिति का सदस्य बनाकर गर्व की अनुभूति कर रहे हैं।
श्री अमित वर्मा : डिजिटल समाचार सेवा का खासा अनुभव रखने वाले ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन के श्री अमित वर्मा को अपना सलाहकार समिति सदस्य बनाकर गर्व की अनुभूति कर रहे हैं।
श्री अमित कुमार अम्बष्ठ : अपनी लेखनी और रचनाओं से राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कविह्र्दयी साहित्यधर्मी श्री अमित अम्बष्ठ आमिली को अपना सलाहकार समिति सदस्य बनाकर स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
श्री आशीष प्रताप श्रीवास्तव : शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दे रहे 29334 गणित विज्ञान जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के संस्थापक सदस्य श्री आशीष प्रताप श्रीवास्तव जी गणित विज्ञान के उत्कृष्ट शिक्षक होने के साथ साथ हिंदी साहित्य के बेहतरीन जानकार हैं। विज्ञान, साहित्य के इस अनुपन संगम को सलाहकार समिति सदस्य के रूप में पाकर हम स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
श्री दिवाकर सिंह चौहान : लखनऊ भाजपा में सक्रिय राजनीति कर रहे भूमि विकास बैंक बख्शी का तालाब के चेयरमैन श्री दिवाकर सिंह चौहान को सलाहकार समिति सदस्य बनाकर स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
वरिष्ठ सहयोगी :
एल एन सिंह : समाचार संकलन एवं संवाद देने वाले प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री एल एन सिंह का वरिष्ठ सहयोगी के रूप में हार्दिक अभिनंदन है।
धर्मवीर गुप्ता : खीरी जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे, एक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य श्री धर्मवीर गुप्ता का वरिष्ठ सहयोगी के रूप में हार्दिक अभिनंदन करते हैं।
गोबिंद गोयल : सम्पूर्णनगर से पत्रकार श्री गोविंद गोयल जी का सहयोगी के रूप में हार्दिक अभिनंदन है।
इसके अलावा दैनिक जनजागरण परिवार की समस्त टीम की तरफ से सभी पाठकों को नव वर्ष 2023 की असीम बधाई एवं शुभकामनाएं। कामना है कि यह नया साल खुशियां भर कर आपके जीवन को कर दे बेमिसाल।
दुवाओ में याद रखना
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments