लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार-रविवार की रात में बाइक सवार के साथ गंभीर हादसा हो गया. बाइक सहित बीच सड़क पड़ा युवक लपटों में घिरा पाया गया. युवक की छाती से नीचे के शरीर में आग लगी हुई थी. मौके से गुजर रहे लोगों ने यह मंजर देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए. किसी तरह युवक के शरीर में लगी आग को बुझाया गया और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. मगर, युवक की रास्ते में मौत ही चुकी थी.दरसअल, शनिवार-रविवार की रात करीब एक बजे जिले की थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखीमपुर से लखनऊ को जाने वाले स्टेट हाईवे पर ओयल कस्बे के पास बीच सड़क पर एक पल्सर बाइक सवार सड़क पर पड़ा हुआ था.बाइक और उसके शरीर में आग लगी हुई थी. युवक की छाती के नीचे का हिस्सा लपटों में घिरा था. मौके से गुजर रहे लोगों ने जब यह देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए. कुछ लोग अपने वाहन रोककर युवक को बचाने के लिए आए.मिट्टी, पानी, राख डालकर आग को बुझाया गया. घटना की जानकारी लखीमपुर खीरी पुलिस को दी गई. 108 पर फोन कर एंबुलेंस भी बुलाई गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर झुलसे युवक अस्पताल पहुंचाया
रविवार, 1 जनवरी 2023
लखीमपुर खीरी / मौत का भयानक मंजर, युवक की जिंदा जलकर मौत
Tags
# खीरी खबर
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
खीरी खबर
Tags:
खीरी खबर
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments