आयोध्या 98 वर्षीय दोषी राम सूरत को उत्तर प्रदेश की अयोध्या जेल से रिहा कर दिया गया था। एक मामले में उनको पांच साल तक जेल में रखा गया था। इसकी जानकारी जेल अधिकारियों ने दी है। उनकी रिहाई का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के महानिदेशक (कारागार) द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में अयोध्या जेल के जिला अधीक्षक शशिकांत मिश्रा रामसूरत से कह रहे हैं कि पुलिस उन्हें उनके स्थान पर छोड़ देगी। जेल अधिकारियों के अनुसार रामसूरत को आईपीसी की धारा 452, 323 और 352 के तहत दोषी ठहराया गया था। जेल से छूटने पर उन्हें जेल कर्मचारियों ने विदाई दी। मिश्रा ने कहा कि रामसूरत की रिहाई के समय उनके घर से कोई नहीं आया। रामसूरत को 8 अगस्त, 2022 को रिहा किया जाना था, लेकिन 20 मई, 2022 को पता चला कि वह कोविड-19 से पीड़ित हैं, तो उन्हें 90 दिनों के पैरोल पर भेज दिया गया था। वीडियो को ट्विटर पर 2,000 से अधिक बार देखा गया और कई टिप्पणियां की गईं।
सोमवार, 9 जनवरी 2023
अयोध्या / रिहा हुए 98 साल के कैदी को जेल स्टाफ ने दी विदाई
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments