वाराणसी।मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल के नेतृत्व में मंडल कार्यालय के प्रेमचंद सभागार कक्ष में एक सादे समारोह में 31दिसम्बर को सेवानिवृत्त होने वाले 02 अधिकारी एवं 36 कर्मचारियों समेत कुल 38 को उनके समापक धनराशि कुल तेरह करोड़ तिरसठ लाख चौदह हजार सात रूपये 13,63,14,007 का भुगतान किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री ज्ञानेश त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल कार्मिकअधिकारी समीर पॉल,मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी आनन्द कुमार सिंह समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) ज्ञानेश त्रिपाठी ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनकर सम्मानित किया।सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं देते हुए मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने कर्मचारियों को उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के उपरांत कर्मचारियों को मिलने वाला यह धन उनके जीवन भर के परिश्रम की कमाई है।इस लिए बहुत सूझ-बुझकर ही इसका व्यय करें।उन्होंने कहा कि आप सभी स्वस्थ्य रहें रूचि अनुसार सामजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपना समय लगाये ऐसी मेरी कामना है। वाराणसी मंडल विगत वर्षो से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को उनके सभी प्रकार के देयों का सम्पूर्ण भुगतान उनके सेवानिवृति के दिन ही किया जा रहा है,यह लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के परस्पर सामंजस्य एवं कठिन परिश्रम के फलस्वरूप संभव हो पा रहा है।
सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को उन्हे शुभकामनाएँ देते हुए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड,सेवा प्रमाण पत्र एवं पीपीओ सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बताया और उन्हे समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझकर उपयोग करें किसी व्यक्ति या संस्था के बहकावे अथवा भावनाओं में बह कर इसे अनुचित व्यक्ति को नहीं देंगे। उन्होंने बताया बहुत से लोग ऐसे अवसरों के तलाश में रहते हैं और तरह तरह के प्रलोभन देकर धन फंसा देते है ।सतर्क रहें यह आपके जीवन की पूंजी है बहुत आवश्यक हो तभी खर्च करें यथा संभव अपनी प्राप्तियों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें। पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल रेल प्रबंधक वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने मीडिया को यह जानकारी दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments