Breaking

शुक्रवार, 20 जनवरी 2023

31 जनवरी तक विधवा पेंशन के लाभार्थियों ने नहीं कराई आधार फीडिंग, तो रुकेगी पेंशन : डीएम

डीएम ने जारी किए निर्देश, युद्धस्तर पर कराएं अवशेष लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण।

लखीमपुर खीरी 20 जनवरी। आधार प्रमाणीकरण के बगैर निराश्रित महिलाओं को विधवा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए इस प्रक्रिया का पालन जरूरी है। इसको ध्यान में रखते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों का आधारित प्रमाणीकरण का कार्य की शीर्ष महत्ता, निर्धारित समयसीमा (31 जनवरी, 2023 तक) के अन्दर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस कार्य को प्रत्येक दशा में निर्धारित समयसीमा के अन्दर पूर्ण कराये जाने हेतु सर्वसम्बन्धित अपना शत्-प्रतिशत् योगदान सुनिश्चित किया जाए तथा इसे शीर्ष प्राथमिकता प्रदान की जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि एसडीएम एवं बीडीओ डीपीओ से आवश्यक समन्वय स्थापित कर तहसील, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष अभियान के तहत शिविर लगाकर 31 जनवरी तक उक्त कार्य पूर्ण कराया जाए।

पेंशनर की मृत्यु की दशा में परिजन दे तत्काल इसकी सूचना : डीपीओ : 
डीपीओ संजय कुमार निगम ने बताया कि जनपद खीरी में कुल 86562 पेंशन के लाभार्थी है, अबतक 53529 लाभार्थियों  का आधार प्रमाणीकरण हो गया। वही 26366 लाभार्थी प्रमाणीकरण के लिए
लंबित अवशेष है। *लाभार्थी तत्काल किसी निकटवर्ती जन सेवा केंद्र अथवा कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी कलेक्ट्रेट में अपना बैंक खाता आधार कार्ड, मोबाइल नंबर लेकर पहुंचे और आधार प्रमाणीकरण कराएं ताकि पेंशन किसी भी रुप में बाधित ना हो। यदि पेंशनर की मृत्यु हो गई हो तो उनके परिजन द्वारा तत्काल इसकी सूचना भी जिला प्रोबेशन कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं।
डीपीओ ने बताया कि लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण 31 जनवरी तक होगा, सिर्फ उन्हीं को ही निराश्रित महिला पेंशन विधवा पेंशन की धनराशि उनके खाते में सीधे महिला कल्याण विभाग से प्रेषित की जाएगी, जिन लाभार्थियों द्वारा 31 जनवरी तक अपना आधार प्रमाणीकरण विधवा पेंशन में नहीं कराते हैं, उनकी पेंशन खाते में रोक दी जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्र में निराश्रित महिला पेंशन का आधार प्रमाणीकरण विवरण :
जिले में ग्रामीण क्षेत्र में निराश्रित महिला पेंशन 
कुल पेंशनर 77497 है, जिसमे 47801 का आधार प्रमाणीकरण हो गया। वही प्रमाणीकरण के लिए 24027 लाभार्थी लंबित/अवशेष है। ब्लाक मितौली 2622, निघासन 2604, ईसानगर 2266, धौराहरा 2022, पसगवा 1902, रमियाबेहड़ 1744, बेहजम 1573, मोहम्मदी 1449, गोला कुम्भी 1433, फूलबेहड़ 1363, बिजुआ 1357, लखीमपुर 1196, नकहा 99, बांकेगंज 985, पलिया 717 लाभार्थी आधार प्रमाणीकरण के लिए ब्लॉकों बाकी है।
 
शहरी क्षेत्र में निराश्रित महिला पेंशन आधार प्रमाणीकरण स्थिति :
शहरी क्षेत्र में राष्ट्रीय महिला पेंशन के कुल 9065 लाभार्थी हैं, जिनमें 5657 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण हो गया है। 2851 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण होना अभी भी बाकी है
जिसमें लखीमपुर 1687, गोला 710, खीरी टाउन 141, सिंगाही 112, पलिया 74, ओयल 59, मोहम्मदी 35, मैलानी 22,  बरवर 11 लाभार्थियों का आधार महिला पेंशन योजना के अंतर्गत अभी आधार कार्ड फ़ीड होना बाकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments