Breaking

बुधवार, 4 जनवरी 2023

23 जनवरी को होगा विद्यार्थी परिषद का विशाल जिला सम्मेलन, परिषद की खीरी जिला इकाई की तैयारी बैठक संपन्न

23 जनवरी को 5000 विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ जिला सम्मेलन करेगी विद्यार्थी परिषद।
जिला संगठन मंत्री हर्ष सिंह ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से आगामी 23 जनवरी को होने वाले जिला सम्मेलन के निम्मित रखी गई है जिसमे जिले भर के विद्यार्थियों की सहभागिता रहेगी।आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखीमपुर खीरी की जिला सम्मेलन के निमित्त बैठक नगरपालिका सभागार में संपन्न हुई जिसमें प्रांत से प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में विशिष्ट आमंत्रित सदस्य रूपेश अवस्थी उपस्थित रहे उन्होंने आगमी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कार्ययोजना तैयार की। 
जिला संयोजक अमन गुप्ता ने बताया की यह वर्ष विद्यार्थी परिषद का 75वां वर्ष है और परिषद 5000 हजार छात्र छात्राओं की भागीदारी के साथ यह सम्मेलन करने जा रही है जिसमे जिला से जुड़ी शिक्षा क्षेत्र व समाज क्षेत्र की समस्याओं पर भी छात्रों से सुझाव लिए जाएंगे। छात्रों द्वारा बताए गए मुद्दों पर खुले मंच पर भाषण दिए जाएंगे।
 इस  बैठक में मुख्य रूप से विभाग प्रमुख डॉ माधव चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष विकास पुरवार,प्रान्त कार्यसमिति सदस्य अमन वर्मा,तहसील संयोजक विनीत अवस्थी, शिखर तिवारी,कृष्णा गुप्ता,अभय शुक्ला,नितिन,सौरभ,शिवम,नितिन,वैभव,प्रखर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments