नोएडा शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नोएडा महानगर के आठों मंडलों के पदाधिकारियों द्वारा गरीब और मजदूर लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है । इसी कडी मे नोएडा महानगर के शहीद भगत सिंह मंडल के महामंत्री गौतम शर्मा के नेतृत्व मे सेक्टर 93 एवं गेझा गाँव के गरीबों एंव मजदूरों को कम्बल वितरण किया गया। इस अवसर पर महामंत्री गौतम शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखकर अच्छा काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश व समाज आगें बढ रहा है। हर गरीब मजदूर के सुख दुःख मे पार्टी का हर सिपाही खडा रहता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य से समाज का उत्थान होता है। झुग्गी बस्ती में रहने वाले सैकड़ों मजदूरों को कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में लोग खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं, जिससे कई लोगों की मौजूदा समय में जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बात को ध्यान में रखकर पार्टी ने गरीब लोगों में कंबल वितरण का निर्णय लिया है।इस अवसर पर भूपेन्द्र, विपुल शर्मा, संतोष सिंह, अमितेश सिंह एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022
नोएडा / भाजपा के मंडल पदाधिकारियों द्वारा गरीबों और मजदूरों को किए गए कंबल वितरण
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments