प्रयागराज:- समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक में समाजवादी चिंतक लोक बन्धू राज नारायण जी की ३६ वीं व पूर्व जिलाध्यक्ष स्व जवाहर सिंह यादव जी की पुण्य तिथि पर सपा नेताओं ने निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन व निर्वतमान महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के नेतृत्व में दोनों नेताओं के चित्र पर श्रद्धा के साथ पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की।श्री इफ्तेखार ने कहा आज के दौर में लोकबंधु राज नारायण के आदर्श और सदाचार व्यक्तित्व को सभी समाजवादीयों को सच्चे मन से अपनाने की आवश्यकता है तभी सही मायनों में समाजवाद की परिभाषा परिभाषित हो सकती है और यही हमारी ओर से उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। रवीन्द्र यादव रवि ने स्व बाबू जवाहर सिंह को याद करते हुए कहा उनके सभी को समान की दृष्टि से देखने और हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओं को एक दृष्टि से देखने के कारण समाजवाद का परचम ज़िले भर में लहराता था। आज जो कुछ है उन्हीं की देन है। चित्र पर पुष्प अर्पित करने वालों में सर्व श्री सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव रवि ,पूर्व प्रदेश सचिव अमर नाथ मौर्य , हरिओम साहू , महेंद्र निषाद ,मशहद अली खां , पार्षद फसाहत हुसैन ,हरीश चंद्र श्रीवास्तव ,राकेश वर्मा ,दिलीप चौरसिया ,फय्याज़ अली फैज़ी ,संतोष यादव ,भोला पाल ,सैय्यद आसिफ हुसैन ,सैय्यद मोहम्मद हामिद ,सुनील कुशवाहा ,जय भारत यादव ,नन्हे मंसूरी ,शिव शंकर विश्वकर्मा ,विशाल निषाद ,अंकित कुमार पटेल ,विजय महतो ,नईम उद्दीन , मोहम्मद आमिर , इश्तियाक हैदर ,अजय सिंह यादव ,राम कुमार निषाद ,सुरेश श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव ,सुधीर निषाद ,करन पाल ,पंकज साहू ,अवध नारायण मिश्र , मृत्युंजय पाण्डेय , कमलेश चन्द्र कुशवाहा ,संजय बारी ,अनिल सोनकर ,महेन्द्र सिंह ,अरशद ज़ैदी , सुरेन्द्र सिंह सेन ,रोचक कुशवाहा ,अमर कुमार एडवोकेट आदि शामिल रहे।
शनिवार, 31 दिसंबर 2022
Home
/
जनपद
/
समाजवादी चिंतक राज नारायण व जवाहर सिंह की पुण्य तिथि पर सपा नेताओं ने चढ़ाए श्रद्धा के फूल
समाजवादी चिंतक राज नारायण व जवाहर सिंह की पुण्य तिथि पर सपा नेताओं ने चढ़ाए श्रद्धा के फूल
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments