लखीमपुर खीरी। एक बार फिर कोविड की लहर आने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को कोविड के सभी नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं इससे निपटने की सभी तैयारियां पूरी करी जा रही हैं।
सीएमओ डॉक्टर संतोष गुप्ता ने बताया कि कोविड ओमीक्रोन का नया वायरस बेहद खतरनाक है और इसके कारण कोविड लहर आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में लोगों को इससे सतर्क रहते हुए कोविड निर्देशों का पालन करना चाहिए। यह नया वायरस ऐसा है कि इसका सही तरीके से पता लगाना आसान नहीं है। इसके निम्नलिखित लक्षण हैं। जिनमें जरूरी नहीं है कि आप को खांसी हो या बुखार हो ऐसे मरीज बहुत सीमित संख्या में ही होंगे, जबकि जोड़ों का दर्द, सिर दर्द, गर्दन में दर्द, ऊपरी कमर में दर्द, निमोनिया, आमतौर पर भूख ना लगना इसके लक्षणों में शामिल हैं। यह ओमीक्रोन के एक्सबीबी डेल्टा संस्करण की तुलना में 5 गुना अधिक विषैला है और इसकी तुलना में मृत्यु दर भी अधिक होने की संभावना होगी। कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाएगी। इसकी जांच के लिए लखनऊ लैब में सैंपल भेजे जाएंगे।
इसकी गंभीरता कम समय में ही बढ़ जाती है और कभी-कभी कोई स्पष्ट लक्षण भी नहीं होते। ऐसे में इससे अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। यह कम समय में सीधे फेफड़ों को प्रभावित करता है। कोविड ओमीक्रोन एक्स बीबी के निदान वाले कई रोगियों को ज्वरनाशक और दर्द रहित के रूप में वर्गीकृत किया गया था लेकिन एक्स-रे में हल्का छाती में निमोनिया दिखता है। इस वायरस में एंटीजेन परीक्षण के रिजल्ट कई बार नकारात्मक होते हैं। ऐसे में वायरस समुदाय में फैल सकता है। यह सीधे फेफड़ों को संक्रमित करता है। इससे वायरल निमोनिया हो सकता है जो बदले में तीव्र स्वसन संकट का कारण बन सकता है। इन्हीं कारणों से यह अत्यधिक घातक बन जाता है।
क्या-क्या रखें सावधानियां :
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से लोगों को बचना चाहिए। खुले स्थानों में भी डेढ़ मीटर की दूरी बनाकर रखें, डबल लेयर मास्क पहने, हाथों को बार-बार धोएं, हाथों को मिलाने से बचें। यह कोविड ओमीक्रोन एक्सबीबी की लहर कोविड 19 की पहली लहर से भी घातक है। इसीलिए हमें बहुत ही सावधान रहने की आवश्यकता है और इसके बारे में अपने परिवारी जन व दोस्तों को भी जागरूक करना होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments