बांकेगंज खीरी। गोला वन क्षेत्र के बलारपुर गाँव के पास गन्ने के खेत में बीती रात बाघ ने दो आवारा पशुओं का शिकार कर लिया। सुबह ग्रामीण जब खेत पर पहुंचे तो जानवरों को मरा देखकर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया। शिकार व मौके पर पाये गये पगचिह्न देखकर कर अधिकारियों ने बाघ होने की पुष्टि की।
ग्रामीणों का कहना है की बाघ अभी भी गन्ने के खेत में ही मौजूद है। कुछ ग्रामीणों ने उसे देखे जाने की बात कही। पूर्व में भी कई बार बाघ देखा जा चुका है। गाय और बछिया के शिकार के बाद ग्रामीणों में फैली दहशत को देखते हुए दो वन रक्षकों को घटनास्थल पर तैनात कर दिया है। वन विभाग के अधिकारी संजीव तिवारी ने ग्रामीणों से समूह में खेतों में जाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि एक गाय व एक बछिया दो जानवरों का शिकार बाघ द्वारा किया गया है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।सुरक्षा के लिए दो वन रक्षकों को घटनास्थल पर तैनात कर दिया है।
● धर्मवीर गुप्ता
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments