● औचक निरीक्षण :
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह से प्राप्त निर्देशों के क्रम में मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सीडीपीओ रमियाबेहड़ अनिल कुमार वर्मा, सीडीपीओ धौरहरा सुजीत कुमार सिंह, सीडीपीओ ईसानगर प्रियंका कुमारी एवं मुख्य सेविका माया देवी, लक्ष्मी देवी ने परियोजना धौरहरा के 27 आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कराया।
● मासिक समीक्षा बैठक :
मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे कलेक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एडीएम संजय कुमार सिंह, सीओ सदर संदीप सिंह के साथ अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।
● स्वास्थ्य मेघा शिविर :
जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बिजुआ मे मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित सिंह द्वारा किया गया। शिविर में मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला द्वारा 116 मानसिक बीमार व्यक्तियों का मानसिक परीक्षण करते हुए उपचार किया गया। नैदानिक मनोवैज्ञानिक स्तुति कक्कड़ द्वारा 13 लोगों का मानसिक परीक्षण करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
● कार्यशाला (स्वास्थ्य विभाग) :
तीव्र फ्लैसिड पक्षाघात और वैक्सीन निवारक रोग निगरानी कार्यशाला के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सीएमओ ऑफिस सभागार में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता द्वारा की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक शामिल हुए। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और डब्ल्यूएचओ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ।
● थाना पलिया पुलिस द्वारा, लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 नफर अभियुक्तों को लूट के सामान, अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
● गोष्ठी : पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा सर्किल मोहम्मदी का अर्दली रूम तथा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण की गोष्ठी की गई व थाना हैदराबाद का मासिक निरीक्षक किया गया।
● थाना खीरी पुलिस द्वारा, हत्या के वांछित 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
● आत्महत्या : सीतापुर शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर कोतवाली से कुछ दूरी पर युवक का शव बरामद, कस्बे के लालू अवस्थी पुत्र अशोक अवस्थी के रूप में हुई शिनाख्त, घरेलू कलह के कारण ट्रेन से कटकर आत्महत्या किये जाने की बात आ रही सामने।
● लापता : सदर कोतवाली की पुलिस चौकी राजापुर के गांव पहाड़ापुर का निवासी कक्षा दस का छात्र उत्कर्ष त्रिवेदी सोमवार शाम से लापता, सोने की चेन लेकर घर से निकला था छात्र, सर्राफा की दुकान पर 26 हजार रुपये में गिरवी रखी चेन
तभी से लापता है छात्र, पुलिस सर्राफा व्यवसाई से पूछताछ कर रही है, पुलिस मुकदमा दर्ज करने में कर रही आनाकानी, कोतवाली में धरने पर बैठे पीड़ित परिवार के लोग।
● विरोध : पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने के विरोध में एक बार फिर बजरंग दल सड़कों पर, सदर चौराहे पर एकत्र होकर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का फूंका पुतला, जोरदार नारेबाजी करते हुए किया फ़िल्म का विरोध।
●अमीर नगर : खीरी थाना हैदराबाद क्षेत्र के कठिना नदी पुल के पास ओवरलोड भूसी ट्रक ने गन्ने के ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटा ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर लोगों ने मौके से चालक को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंच वाया ट्रक चालक मै ट्रक मौके से भागने में फरार।
● तीन दिनों के बाद खीरी थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने मँहगुखेड़ा लगुचा हत्या कांड में लिप्त दीपक और विनोद को भेजा जेल।
● लखीमपुर- शहर के विलोबी मैदान से निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा विलोबी मैदान में एकत्र होकर बड़ी संख्या में निकले कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी नकुल दुबे के नेतृत्व में शुरू हुई यात्रा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments