22 दिसंबर 2022। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा वन में नन्हक फाउंडेशन द्वारा पिछले कई वर्षों से संचालित ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा 1 बिगनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर में सर्वांगीण शिक्षा प्राप्त कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के प्रतिभावान एवं जरूरतमंद बच्चों को मिली नवरत्न फाउंडेशन्स के शीत कवच की गर्माहट |
नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष माननीय अशोक श्रीवास्तव ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर स्वयं अपनी हाथों सभी 60 बच्चों को स्वेटर, प्रदान किया एवं बच्चों से बड़ी प्यारी -प्यारी एवं ज्ञानवर्धक बातें कर उनकी हौसला अफजाई की| हौसला अफजाई करना.. श्री अशोक ने बच्चों को इस कदर प्रोत्साहित किया कि इनमें से दो बच्चों ने तो बड़े होकर प्रधानमंत्री बनने की शपथ ले ली |
नन्हक फाउंडेशन की संस्थापक साधना सिन्हा ने श्री अशोक श्रीवास्तव एवं नवरत्न फाउंडेशन की पूरी टीम का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए उनके प्यार ,सहयोग एवं गजब की हौसला अफजाई का आभार व्यक्त किया। साथ ही आशा एवं आग्रह किया कि आपका आशीर्वाद इन बच्चों को हमेशा मिलता रहे|
इस अवसर पर नन्हक फाउंडेशन ने "सभी सक्षम संस्थाओं / व्यक्तियों से आग्रह किया की आगे आएं और इन जरूरतमंद बच्चों की अन्य जरूरतें पूरी करने में हमारी मदद करें |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments