कानपुर-नव वर्ष से ठीक एक दिन पहले कानपुर कमिश्नरेट पुलिस उतरी सड़को पर और चलाया सघन चेकिंग अभियान जिसके चलते वाहनों को रोक कर चेक किया गया और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गयी और साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालो पर भी पैनी नज़र रखी गयी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया सभी सर्किल के एसीपी अपने-अपने सर्किल में मय फ़ोर्स के साथ सड़को पर उतरे इसी क्रम में जहाँ एसीपी कल्याणपुर विकास पांडेय ने पुलिस फोर्स के साथ किया पैदल गस्त।तो वहीं
एसीपी पनकी निशांक शर्मा ने पैदल गस्त किया और संदिग्ध लोगों को चेक किया
एसीपी कर्नलगंज अकमल खान ने भी क्षेत्र में पैदल गश्त किया,और लोगों के साथ जनसंवाद किया और सड़को में संदिग्ध वाहनों को चेक किया और साथ ही नशे में गाड़ियां चला रहे वाहन चालकों के ब्रीथ एनालाइजर लगा कर की गई चेकिंग।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments