Breaking

गुरुवार, 22 दिसंबर 2022

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक २२

       लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक 22, 22 दिसम्बर 2022

हादसा : बीती शाम शहर में हरिनाम वाटिका के सामने एम्बुलेंस नाली में घुसी।

●  ठंड, कोहरे के कारण जिला प्रशासन के 10 बजे से विद्यालय खोलने वाले निर्देश के बावजूद स्कूली बस, वैन जल्दी आने की सूचना पर जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान।

नीलगाय की मौत : ब्लॉक बांकेगंज क्षेत्र अंतर्गत खेत के किनारे मिला एक नील गाय का शव। स्थानीय ग्रामीण खेत में लगे ब्लेड वाले तार से फस कर मौत का लगा रहे कयास।

जालसाजी : वरिष्ठ पत्रकार एन के मिश्रा के खाते से जालसाज ने निकाल लिए  ₹ 24,000/ रुपये, 4 बार हुआ ट्रांजक्शन, अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट। जानकारी के अनुसार बैंक के आधार पे से कटे 24 हजार रुपये। डिबेट का सिर्फ एक मैसेज आया था। पुलिस को एफआईआर लिखने में लग गए सात घण्टे।

हत्या : थाना धौरहरा के मुराउनपुरवा में 55 वर्षीय श्यामू गुप्ता की हत्या, सूत्रों की माने तो बड़े बेटे शिवभगवान पर हत्या करने का शक, गांव में बनी चर्चा का विषय, गांव वालों का कहना है कि शिवभगवान ने कुछ दिन पहले अपनी माँ और बहन को भी घर से निकाल दिया था अब अपने खर्चों के लिये बाप से मांगता था पैसे पैसे न मिलने पर घटना को दिया गया अंजाम, पुलिस ने लाश को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

मौत : खेत बचा रहे किसान की सांढ के  हमले में मौत, बुधवार की घटना, भीरा इलाके के पड़रिया तिलकापुर का मामला, - अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई थी मौत, शव के अंतिम संस्कार की तैयारी।

गोली प्रकरण : सर्राफा व्यापारी द्वारा ड्राइवर को गोली मारने का प्रकरण फिर हुआ ताजा....ड्राइवर घायल अवस्था में फिर पहुंचा सदर कोतवाली बोला डरा धमका कर लिया गया था शपथ-पत्र....सर्राफा व्यापारी की गिरफ्तारी न होने से नाराज है पीड़ित ड्राइवर....16 नवम्बर को पार्टी के  दौरान सर्राफा व्यापारी के असलहे से ड्राइवर के पैर में लगी थी गोली....सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना।

मौत :मैलानी से तिकुनियां पहुंची ट्रेन में घायल अवस्था में लगभग 45 वर्षीय युवक मिला,जिसे पुलिस ने सीएचसी निघासन में भर्ती कराया इलाज के दौरान मौत हो गयी है।
मालूम हो कि चलती ट्रेन में युवक को लगी थी गोली....जीआरपी सिपाही पर गोली मारने का आरोप, सिपाही अमित पुलिस हिरासत में। 
गोलीकांड : जीआरपी के सिपाही की गोली से मृतक की हुई शिनाख्त, थाना सिंगाही क्षेत्र का रहने वाला था मृतक मुन्ना लाल तिवारी, ग्रामीणों ने बताया की बेहद सीधा और मृदुल भाषी था मुन्ना लाल तिवारी, इस मामले में सिंगाही में मौजूद हैं पुलिस के आला अधिकारी , ग्रामीण द्वारा थाने का घेराव करने की संभावना , सूत्रों द्वारा आईजी रेंज तरुण गाबा की भी मौके पर पहुंचने की सूचना।

सपा :  लखीमपुर शहर के बड़े ट्रांसपोर्टर मोहन बाजपेई ने लखनऊ पहुंचकर सपा की सदस्यता की ग्रहण। इससे पूर्व श्री वाजपेयी बहुजन समाज पार्टी में रहे हैं।

एक्शन में खीरी हेल्थ विभाग : एक बार फिर कोविड की लहर आने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को कोविड के सभी नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं इससे निपटने की सभी तैयारियां पूरी करी जा रही हैं।
सीएमओ डॉक्टर संतोष गुप्ता ने  बताया कि कोविड ओमीक्रोन एक्सबीबी का नया वायरस बेहद खतरनाक है और इसके कारण कोविड लहर आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में लोगों को इससे सतर्क रहते हुए कोविड निर्देशों का पालन करना चाहिए।

आयुष्मान गोल्डन कार्ड अभियान में टॉप 3 में खीरी : जनपद में 89542 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए है जो की प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।
आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने को लेकर चलाए गए अभियान की प्रगति जानने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक के कार्यालय पर की गई जिसमें कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर बी सी पंत द्वारा प्रगति रिपोर्ट साझा करते हुए बताया गया कि खीरी को मंडल में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है वहीं लक्ष्य को शत-प्रतिशत पाने के लिए 22 दिसंबर से 29 दिसंबर तक पुनः अभियान चलाकर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं।

गिरफ्तार :  थाना खीरी पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा, गोकशी करने वाले गिरोह के 14 नफर अभियुक्तों को अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू व 04 अदद गाय सहित गिरफ्तार किया गया।
● गौशाला के केयरटेकर बेच रहे गौवंश,  पुलिस ने संगठित गिरोह का खुलासा किया, गौशाला के चौकीदार ने कसाईयों को बेचा था, 8 हज़ार में गौवंशों को कसाईयों को बेचा था, मामले में 2 अभियुक्त समेत 14 गिरफ्तार, सभी पर NSA गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी - एसपी।

● थाना तिकुनिया पुलिस द्वारा, 01 नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

एक्शन में मिशन शक्ति : मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत एन्टी रोमियो टीम द्वारा ठिठुरती ठंड में खीरी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के विद्यालयों,कॉलेज,ग्राम/मौहल्लों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओ/बालिकाओ/छात्राओ को महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक कर संदिग्धों से पूछताछ करके हिदायत दी जा रही है।

विशेष प्रवर्तन अभियान : आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन के दिशा निर्देश एवं डीईओ कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में क्रिसमस, नव वर्ष एवं नगरीय निकाय चुनाव में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने के लिए प्रशासन-पुलिस-आबकारी विभाग की संयुक्त टीमो ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया, जो 05 जनवरी 2023 तक चलेगा।
डीईओ ने बताया कि सभी आबकारी निरीक्षकों द्वारा लगातार अपने-अपने क्षेत्रो में कार्य कर रहे हैँ जिससे किसी प्रकार की अवैध मदिरा की बिक्री न होने पाये, जिस कारण जनपद में दबिश के दौरान जनपद में कुल 9 अभियोगो को पंजीकृत किया गया। 185 लीटर अवैध शराब और 1200 किग्रा लहन बरामद की गई ।

तिकुनिया हिंसा काण्ड के क्रॉस केस में 3 जनवरी 2023 लगी अगली तारीख ,आज इस काण्ड के क्रॉस केस में होनी थी वादी मुकदमा सभासद सुमित जायसवाल की गवाही , आज एडीजे सुनील कुमार वर्मा के अवकाश पर होने के कारण बढ़ाई गयी तारीख ,अब 3 जनवरी को होगी वादी मुकदमा सुमित जायसवाल की पहली गवाही ।

विरोध - पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने के विरोध में गुरु नानक इंटर कॉलेज के पास पुतला फूंका गया। मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की महिलाओं द्वारा दीपिका पादुकोण का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके ओर महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की

जयंती : आज यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंवटर कॉलेज सीबीएसई बोर्ड में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित गणित मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप मे राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य पद्मेश पंकज, कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षक अभय अग्निहोत्री तथा  विशिष्ट अतिथि कैलाश नाथ  ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शेषधर द्विवेदी ने आये हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

चोरी : सोठियाना निवासी अतीक अहमद की ढखेरवा बाजार में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी,पुलिस चौकी में दी तहरीर,अभी तक नही दर्ज हुई रिपोर्ट,कल शाम की घटना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments