Breaking

गुरुवार, 22 दिसंबर 2022

लखीमपुर / गणित मेले का सफल आयोजन कर मनाई गयी महान गणितज्ञ रामानुज जयंती


लखीमपुर, 22 दिसंबर। आज यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई बोर्ड में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित गणित मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप मे राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य पद्मेश पंकज, कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षक अभय अग्निहोत्री तथा  विशिष्ट अतिथि कैलाश नाथ  ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
गणित मेले के उपलक्ष में विद्यालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें गणित प्रश्नमंच ,गणित प्रदर्श ,भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता,
रंगोली प्रतियोगिता,भोजन स्टाल आदि में सफल भैया बहनों को पुरुस्कृत किया गया।निर्णायक के रूप में श्यामनंदन मिश्रा , आदेश ,  संदीप , रामगोपाल ,डॉ श्वेता ने अपना सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शेषधर द्विवेदी ने आये हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया और छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments