Breaking

मंगलवार, 20 दिसंबर 2022

अपर पुलिस उपायुक्त ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले वार्डेन्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

प्रयागराज सिविल डिफेन्स प्रखण्ड कर्नलगंज द्वारा आयोजित निः शुल्क स्वास्थ शिविर का शुभारम्भ के अवसर पर  अपर पुलिस उपायुक्त सतीश चन्द्र ने कि कहा देश की सेवा में पूर्ण निष्ठा से समर्पित भाव से  शहर में कानून व्यवस्था में सराहनीय सहयोग व निः काम सेवा के लिए जाना जाता हैं प्रयागराज सिविल डिफेन्स, वर्ष 2012~13 कुम्भ मेले में वार्डेन्स के उत्कृष्ठ योगदान को स्मरण किया। वार्डेन्स की हौसला आफजाई करते सतीश चन्द्र ने कहा कुम्भ मेला दशहरा मेला होली इद बकरीद मुख्य त्योहारो पर नगर में शांति व कानून व्यवस्था में प्रशासन के साथ कंधे से कधां मिला कर सहयोग देते है स्वंय सेवक। निकट भविष्य में पुलिस आयुक्त के साथ वार्डेन्स की बैठक कराने की बात कही। उक्त अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ दिलाई। प्रख्यात सर्जन डा एल एस ओझा ने मतदाता जागरूक्ता रैली को हरी झंडी दिखा रवाना किया। डा शशाकं ओझा नाक कान गला से सम्बधित रोगो एवम नव जात बच्चो के क्राकर इमप्लाट के लिए कई बच्चो का परिषण किया। डा दीप्ती ओझा महिला एंवम प्रसूती विशेषज्ञ एवंम आई वी एफ से सम्बधित रोगो का परामर्श दिया।डा अविरल अग्रवाल दन्त एवम मैकजिलो फेशियल सर्जन ने परामर्श दिया। शिविर में 250 लोगो का बीपी,शुगर,आंख,नाक कान का परिक्षण किया गया। अतिथियो का स्वागत डा शंशाक  ओझा घटना नियन्त्रण अधिकारी ने स्मृति चिन्ह व बुके देकर किया। चीफ वार्डेन अनिल कुमार डिप्टी चीफ सादिक हुसैन सिद्विकी उप नियन्त्रक नरेन्द्र शर्मा ए डी सी राकेश कुमार तिवारी ने वार्डेन्स के कार्यो की सराहना की सिविल डिफेन्स के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव बाजपेई ने की। साल भर  उत्कृष्ठ कार्य करने वाले वार्डेन्स को मुख्य अतिथि ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एल के अहेरवार रवि शंकर द्विवेदी सुधीर द्विवेदी मार्कन्डेय राय सुनील गुप्ता भारत भूषण सुनीता शर्मा ज्ञानेश्वर वन्दना सिंह प्रवीन कुमार पूनम तिवारी राजेश पाठक उपास्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि शंकर द्विवेदी आशीष बाजपेई ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments