प्रयागराज देश में गरीब किसान मज़दूर छात्र युवाओं व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार उत्पीड़न के मामलों में भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग़ाज़ीपूर से युवा नेता अभिषेक यादव के नेतृत्व में निकाली गई देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पद यात्रा के शहर में प्रवेश पर सपा के नेताओं व नगर निकाय चुनाव में सपा के सम्भावित प्रत्याशियों ने घंटाघर से लेकर नकास कोहना ,खुल्दाबाद चौराहा,बुड्ढा ताजिया तिराहा बैरियर चौराहा,करैली ,साठ फिट रोड ,राजरुपपूर ,चकनिरातुल ,झलवा आदि स्थानों पर ज़ोरदार स्वागत किया।शहर पश्चिमी विधान सभा के निर्वतमान अध्यक्ष अभिमन्यु पटेल की अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता अमित यादव के संयोजन में एक गेस्ट हाउस के बाहर लगे विशाल पण्डाल में सैकड़ों सपाईयों व नेताओं ने फूल माला से लाद कर यात्रा में शामिल नेताओं का स्वागत किया।अभिषेक यादव ने भाजपा पर जमकर प्रहार करते हुए भाजपा को भ्रष्टाचार की जन्नी और युवाओं छात्रों व नौजवाने के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली पार्टी बताया। कार्यक्रम का संचालन शहर पश्चिम विधान सभा के निर्वतमान महासचिव शकील अहमद ने किया। हरिओम साहू ,मोईन हबीबी , मयंक यादव जोन्टी, अखिलेश यादव गुड्डू ,शिवम यादव ,मोहम्मद वासिफ ,नदीम अली , मोहम्मद मसरुर ,मोहम्मद तहज़ीब ,सलामत उल्ला ,पार्षद गण अनीस अहमद ,अब्दुल समद ,रमीज़ अहसन ,तारिक़ अन्सारी ,फैय्याज़ अली फैज़ी , डाक्टर जमशेद अली , डाक्टर अभिषेक कनौजिया ,सैय्यद मोहम्मद अस्करी बलवंत यादव शुभेन्द्र यादव ,पुष्पेन्द्र यादव आदि शामिल रहे।
मंगलवार, 20 दिसंबर 2022
Home
/
जनपद
/
प्रयागराज / देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पद यात्रा के शहर में प्रवेश पर जगह जगह हुआ स्वागत
प्रयागराज / देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पद यात्रा के शहर में प्रवेश पर जगह जगह हुआ स्वागत
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments