Breaking

मंगलवार, 20 दिसंबर 2022

खीरी खबर / डीपीओ के नेतृत्व में 27 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, हड़कंप

लखीमपुर खीरी 20 दिसंबर। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह से प्राप्त निर्देशों के क्रम में मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सीडीपीओ रमियाबेहड़ अनिल कुमार वर्मा, सीडीपीओ धौरहरा सुजीत कुमार सिंह, सीडीपीओ ईसानगर प्रियंका कुमारी एवं मुख्य सेविका माया देवी, लक्ष्मी देवी ने परियोजना धौरहरा के 27 आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कराया। 
डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव ने परियोजना लखीमपुर (ग्रामीण) के 03 आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 08 आंगनबाड़ी केन्द्र (सिपाहीपुरवा : आं.बा.कार्यकत्री शैल कुमारी, अमेठी : 2- आं.बा. कार्यकत्री अनुराधा रानी एवं सहायिका नवल किशोरी, डिहुवा : 1–आ.बा.कार्यकत्री वीरता देवी एवं सहायिका गेंदा देवी, डिहुवा : 2–आं.बा.कार्यकत्री जय देवी एवं सहायिका शीला देवी, नयागांव-2 : आ.बा.कार्यकत्री देवी सुनीता देवी एवं सहायिका राधिका, मुरावनपुरवा– आं.बा.कार्यकत्री रागिनी वर्मा, रेहुआ- आं.बा.कार्यकत्री शशी वर्मा एवं सहायिका गोमती देवी और मिर्जापुरवा आं०बा० कार्यकत्री सुमन अवस्थी एवं सहायिका लक्ष्मी देवी) बन्द पाये गये, जिनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही प्रस्तावित की और जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों (रसूलपुर –आं.बा. कार्यकत्री कुसुम मिश्रा, भकुरहिया - आ.बा.कार्यकत्री किरन वर्मा, कलुआपुर - आं.बा. कार्यकत्री कविता श्रीवास्तव ) पर पोषाहार वितरण सम्बन्धी अनियमितता पायी गई, वहां पर पोषाहार के समतुल्य धनराशि की वसूली की कार्यवाही की।
साथ ही साथ डीपीओ ने बाल विकास परियोजना ईसानगर कार्यालय एवं गोदाम का निरीक्षण सायं 03:30 पर किया। गोदाम में वितरण सही मिला। मुख्य सेविका की दैनिक डायरी नहीं पायी गई। मुख्य सेविका के निरीक्षण पर कार्यवाही नहीं हो रही है एवं किसी भी निरीक्षण में लाभार्थियों को वितरित पोषाहार का सत्यापन संलग्न नहीं है। सीएल पंजिका अपूर्ण पायी गई। 
सीबीई आधारित गतिविधियों के बिल बाउचर कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। एनआरसी में भर्ती बच्चों का कोई भी रिकार्ड कार्यालय में रक्षित नहीं पाया गया। हाट कुक्ड के खातों की प्रगति बहुत धीमी है। आईजीआरएस पंजिका का अवलोकन किया गया, जोकि सही पाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments