पुणे शहर में कोयता गैंग की दहशत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. शहर के भारतीय विद्यापीठ पुलिस स्टेशन इलाके का वीडिया सामने आया है. वीडियो में दो युवक हाथ में तेज हथियार (कोयता) लिए दहशत फैलाते नजर आ रहे हैं. दोनों बदमाशों ने हाथों में हथियार लेकर सड़क पर खड़े कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया, साथ ही सड़क से गुजरने वाले लोगों को भी परेशान किया.सिंहगढ लॉ कॉलेज रोड पर 28 दिसंबर को दो युवकों ने हाथ में चाकू और तेज हथियार लेकर दुकानों में जाकर लोगों को डरा धमका कर घायल कर दिया. साथ ही बदमाश सड़क पर चल रहे लोगों को भी तेज हथियार दिखाकर डरा रहे थे. कोयता गैंग की दहशतगर्दी की इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है. घायल शख्स को निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल किया गया है. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों की तलाश जारी कर दी है. लेकिन उसमें से एक बदमाश भाग निकलने में कामयाब रहा तो वहीं अन्य शख्स को पुलिस ने सिंघम स्टाइल मे सबक सिखाया और गिरफतार किया.यह बदमाश नाबालिग है. वहीं दूसरे आरोपी का नाम करण दल्वी बताया जा रहा है. इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर दी गई है और जांच जारी है. आपको बता दें कि पुणे में कोयटा गैंग का खौफ पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ता जा रहा है. शुरुआत में हडपसर इलाके में कोयता गैंग का आतंक था. लेकिन अब इस गैंग ने शहर और आसपास के गांवों में भी तबाही मचा रखी है. उनके वीडियो भी सामने आए हैं.
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022
Home
/
प्रादेशिक
/
पुणे / सिंघम स्टाइल में पुलिस वालों ने बदमाश को पकड़ा, तेज हथियार लेकर फैला रहा था दहशत
पुणे / सिंघम स्टाइल में पुलिस वालों ने बदमाश को पकड़ा, तेज हथियार लेकर फैला रहा था दहशत
Tags
# प्रादेशिक
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
प्रादेशिक
Tags:
प्रादेशिक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments