काव्यकलिका :
हमारा लक्ष्य
हर बच्चा ले शपथ,
देश का बच्चा
आजीवन रहे नशामुक्त।
कौशल किशोर का संदेश,
भारत बने नशामुक्त देश।
हमारा प्रयास
जागरूक हो हर व्यक्ति,
नशा है दुश्मन
सोचो सब कोई युक्ति।
कौशल किशोर का संदेश,
भारत बने नशामुक्त देश।
नशामुक्त समाज आंदोलन
अभियान कौशल का,
बन रहा बड़ा कारवां
आधार विश्वगुरु बनने का।
कौशल किशोर का संदेश,
भारत बने नशामुक्त देश।
नशामुक्त भारत सशक्त भारत
अनिल नागेन्द्र का यही कहना,
नशे की भेंट न चढ़े
किसी बेटी बहन मां का गहना।
कौशल किशोर का संदेश,
भारत बने नशामुक्त देश।
तम्बाकू-गुटखे की पहली चुटकी
सिगरेट-चरस का पहला फूंक,
बच्चों जीवन भर कभी न लेना
तुम बीयर-शराब का पहला घूंट।
कौशल किशोर का संदेश,
भारत बने नशामुक्त देश।
रचयिता: नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार
(ब्लॉक प्रभारी- नशामुक्त समाज आंदोलन-अभियान कौशल का)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments